Home haryana जीवन रक्षक दवाइयां और सुविधाएं देने में असफल रही सरकार : सुरजेवाला

जीवन रक्षक दवाइयां और सुविधाएं देने में असफल रही सरकार : सुरजेवाला

by ND HINDUSTAN
0 comment

-चार्ली टोर्नेडो मशीन से सैनिटाइज होगा नरवाना, की शुरूआत   

आरोप-धीमी रफ्तार से वैक्सीन देकर लोगों के जीवन से खिलवाड़ कर रही सरकार 

न्यूज डेक्स संवाददाता

नरवाना।कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने रविवार को स्वयं टैक्टर चलाकर सेवा परमो: धर्म: के संकल्प के साथ शहर को चार्ली टोर्नेडो मशीन से सैनिटाइज करने के अभियान की शुरूआत की। वह सुरजेवाला भवन से चलकर बाबा कुंडी पहुंचे। इससे पूर्व पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि कोरोना के बाद ब्लैक फंगस का कहर लोगों की जान ले रहा है। ब्लैक फंगस से करीब सौ मरीज दम तोड चुके हैं।

रोहतक मेडीकल कालेज सहित प्रदेश के किसी भी मेडीकल में ब्लैक फंगस की दवाई नहीं हैं। शराब खूब बिक रही है जबकि मरीजों को जान बचाने के लिए दवाइयां नहीं मिल रही। भाजपा सरकार वैक्सीन को धीरे धीरे लगाकर लोगों की जान को खतरे में डाल रही है। स्वयं मुख्यमंत्री मनोहरलाल कह चुके हैं कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जल्दी जल्दी वैक्सीन लगाकर स्टाक खत्म कर दिया।

उन्होंने कहा कि आज जीवन रक्षक दवाएं गुल, शराब माफिया की कमाई फुल आज भाजपा सरकार का यही नारा लगता है। प्रदेश के दस जिलों में 18 वर्ष से अधिक के युवाओ को लगने वाली वैक्सीन समाप्त हो गई है। आक्सीजन के कारण लोगों को भटकना पड़ा। किसी भी मामले में सरकार मरीजों की मदद नहीं कर पाई। झजर जिले की एक डिस्टलरी से दो ब्रांड व्हिस्की के होलो ग्राम नकली पकडे गए। पिछले लॉकडाउन में इसी प्रकार के मामले सामने आए थे।

सुरजेवाला ने कहा कि  कोरोना और ब्लैक फंगस के कारण पूरे देश में लोगों की कमाई चौपट हो गई। इससे बचाव के लिए सरकार ने लोगों की मदद करनी चाहिए थी। जबकि सरकार ने चारों और दाम बढाकर लोगों का जीना हराम कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी अपने क्षेत्रों में लोगों की मदद कर रही है।

इन मौकों पर कांग्रेस पार्टी के बृजेंद्रसिंह सुरजेवाला, जगरूपसिंह सुरजेवाला, ईश्वर नैन, नरेश चंद आर्य, मंडी के पूर्व प्रधान जियालाल गोयल, भारतभूषण गर्ग,  कैलाश सिंगला, एडवोकेट सुशील कौशिक, पूर्व पार्षद रामपाल उझाना, नप के उपप्रधान राजू पार्षद, जयदेव बंसल, सज्जन सिंगला, प्रवीण मित्तल, पूर्व पार्षद कर्मबीर सैनी, दिलबाग सिंह नैन, पूर्व पार्षद रोहताश सिंगला, प्रवीण शर्मा, राजपाल बनवाला, वीरेंद्र बेलरखा, डॉ. शमशेरसिंह नैन सहित कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?