Home Kurukshetra News बंगालःशुभेंदु अधिकारी पर तिरपाल चोरी के आरोप राजनीतिक साजिश

बंगालःशुभेंदु अधिकारी पर तिरपाल चोरी के आरोप राजनीतिक साजिश

by ND HINDUSTAN
0 comment

विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी और उनके भाई के खिलाफ कांथी नगर प्रशासनिक बोर्ड के सदस्य ने दर्ज कराई है एफआईआर

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने ममता बैनर्जी पर लगाया आरोप

विजयवर्गीय ने कहा कि ममता बैनर्जी बंगाल में विपक्ष को खत्म करना चाहती है

न्यूज डेक्स बंगाल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के विधायक एवं विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ तिरपाल चोरी के आरोप में दर्ज की गई एफआईआर को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने राजनीतिक साजिश करार दिया है। टीएमसी छोड़ भाजपा में शामिल हुए शुभेंदु अधिकारी और उनके भाई के खिलाफ एक दिन पहले कांथी नगर पालिका से सामाग्री चुराने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी।

इस मामले में कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी विपक्ष को खत्म करना चाहती है। जिस दिन चोरी का यह मामला दर्ज हुआ उसी दिन भाजपा के कोलकाता कार्यालय के निकट 54 देसी बम मिलने का मामला भी चर्चा में आया था। कांथी नगर प्रशासनिक बोर्ड के सदस्य रत्नदीप मन्ना ने पुलिस को शिकायत में आरोप लगाया है कि सौमेंदु अधिकारी पूर्व कांठी नगर प्रमुख ने जबरन नगर निगम कार्यालय के गोदाम का ताला खोलकर एक लाख रुपये की राहत सामग्री चोरी करने का आदेश दिया था।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?