न्यूज डेक्स संवाददाता
जींद।हिसार मिलिट्री स्टेशन में 20 फरवरी 2021 से 13 मार्च 2021 तक जिला फतेहाबाद, सिरसा, जींद व हिसार जिला के उम्मीदवारों के लिए सेना सैनिक (जनरल ड्यूटी), सैनिक (लिपिक/स्टोर कीपर तकनीकी) और सैनिक (ट्रेडसमैन) श्रेणी के भर्ती के दौरान जिन उम्मीदवारों के मेडिकल परीक्षण में कुछ कमियां पाई थी, उन कमियों की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को सैनिक अस्पताल हिसार और सैनिक अस्पताल जयपुर भेजा गया था। उन उम्मीदवारों में से 19 उम्मीदवारों ने सैनिक अस्पताल हिसार व सैनिक अस्पताल जयपुर में जाकर अपनी जांच पूरी नहीं करवाई है।
सेना भर्ती कार्यालय हिसार के प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उन सभी उम्मीदवारों को अपने री-मेडिकल के लिए सेना भर्ती कार्यालय हिसार में 01662-297961 या मोबाइल नंबर 7206053109 पर 8 जून तक संपर्क करें। जो उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक सेना भर्ती कार्यालय हिसार में संपर्क नहीं करेगा, उनको अनुपस्थित करके अनफिट कर दिया जाएगा और उसके लिए उम्मीदवार खुद जिम्मेदार होगा।