Home haryana भाजपा का उद्देश्य देश को सशक्त एवं शक्तिशाली राष्ट्र बनाना : रविंद्र राजू

भाजपा का उद्देश्य देश को सशक्त एवं शक्तिशाली राष्ट्र बनाना : रविंद्र राजू

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। प्रदेश संगठन मंत्री रवींद्र राजू ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य देश को सशक्त व शक्तिशाली राष्ट्र बनाना है, उसी मकसद को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य भारत को आत्मनिर्भर बनाने के साथ देश के किसानों को समृद्ध बनाना है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सालाना छह हजार रुपये दिए जा रहे हैं तो प्रधानमंत्री आवास योजना से लेकर रोजगार योजनाओं के तहत गरीबों को सशक्त किया जा रहा है।

केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियां घर-घर पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी तन्यमता के साथ काम करना होगा। प्रदेश संगठन मंत्री सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में जिला पदाधिकारियों व मोर्चों के जिलाध्यक्षों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी ने की। इस दौरान प्रदेश महामंत्री डॉ. पवन सैनी व भाजपा जिला प्रभारी मेहर चंद गहलोत प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

बैठक में संगठन मंत्री रविन्द्र राजू ने कार्यकर्ताओं से वैश्विक महामारी करोना मे पार्टी द्वारा सेवा ही संग़ठन कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे राहत कार्यों की जानकारी ली व इसके साथ संग़ठन के आगामी कार्यक्रमों बारे भी फीडबैक लिया। रविन्द्र राजू ने कहा सभी भाजपा कार्यकर्त्ता जो जनहित के लिए पार्टी कार्यक्रम सेवा ही संगठन में लगे हुए हैं सरकार के दिशा निर्देशों अनुसार कोविड 19 से बचाव के नियमों का पालन करते हुए यथासंभव अपना योगदान देते रहें। 

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी बिशनगढ़, प्रदेश महामंत्री डा. पवन सैनी, जिला प्रभारी मेहर चंद गहलोत ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री सुशील राणा, सुनील चौधरी, जिला उपाध्यक्ष रोशन बेदी, गुरनाम सिंह मंगोली, धीरज वालिया, अनु माल्यन, मंदीप विर्क, जिला सचिव रेणु खुग्गर, राम किशन दुआ, विनोद पाल झांसा, कोषाध्यक्ष अजय गोयल, कार्यालय प्रमुख अमित रोहिल्ला एवं जिला आईटी प्रमुख विक्रम शर्मा, मोर्चों के जिलाध्यक्ष परमजीत कश्यप, पृथी सिंह, जसविन्द्र बहादुर पुरा, जयदीप सांगवान, रुबल शर्मा, नवाब अली आदि उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?