न्यूज डेक्स हरियाणा
नूंह।हरियाणा पुलिस ने जिला नूंह के गांव खेड़ा खलीलपुर के आसिफ हत्याकांड मामले में एक और कामयाबी हासिल करते हुए वारदात में संलिप्त तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आसिफ हत्याकांड में अब तक कुल 12 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान उदाका निवासी रोहित उर्फ काला तथा खेड़ा खलीलपुर निवासी प्रदीप उर्फ पटवारी व अमित के रूप में हुई है।
तीनों आसिफ की हत्या के बाद से फरार चल रहे थे। एसआईटी ने तीनों को गुप्त सूचना के बाद काबू किया। रोहित को आज गिरफ्तार किया गया, जबकि दो अन्य आरोपी 6 जून को पुलिस के हत्थे चढ़ गए थे। बता दें कि दिनांक 16 मई 2021 को आपसी रंजिश के कारण नूहं जिला में मारपीट व अपहरण करके आसिफ की हत्या का मामला सामने आया था। मृतक का शव गांव नंगली सोहना के नजदीक से मिला था।