चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चन्द गुप्ता ने विधायक प्रदीप चौधरी को वर्ष 2021-22 की शेष अवधि के लिए सरकारी अश्वासनों पर गठित कमेटी में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में नामित किया है।हरियाणा विधानसभा सचिवालय द्वारा इस आशय की एक आवश्यक अधिसूचना जारी की गई है।