Home haryana बिजनेसमैन की इकलौती बेटी पानीपत के मेगा माल से गिरी मौत,ये घटना हादसा है या आत्महत्या हो रही है जांच

बिजनेसमैन की इकलौती बेटी पानीपत के मेगा माल से गिरी मौत,ये घटना हादसा है या आत्महत्या हो रही है जांच

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

पानीपत। पानीपत के मित्तल मेगा माल में सनसनी तीसरी मंजिल से गिरकर नगर के बिजनेसमैन दिनेश गर्ग की इकलौती पुत्री पल्लवी गर्ग की मौत हो गई। पल्लवी की मौत हादसा है ? या आत्महत्या ? अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं हुआ है कि पल्लवी दूसरी मंजिल से नीचे गिरी थी या तीसरी मंजिल से। इसकी जांच पानीपत सेक्टर 11-12 चौकी प्रभारी जयवीर सिंह कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सेक्टर-12 के बिजनेसमैन दिनेश गर्ग की बेटी गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में पहले नौकरी करती थी,लेकिन डेढ़ साल पहले वह नौकरी छोड़कर घर आ गई थी। तब से वह पानीपत में अपने घर पर ही रह रही थी। मृतका का एक छोटा छोटा भाई भी बताया गया है। आज मित्तल मेगा माल में किसी कार्य से पल्लवी आई हुई थी,लेकिन इस दौरान दूसरी मंजिल से गिरकर उसकी मौत हो गई।

इधर पुलिस पहली मंजिल से एक्सीलेटर से स्लिप होकर गिरने की बात बता रही है। समाचार लिखे जाने तक मृतका के परिजनों द्वारा इस घटना के संदर्भ में किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कराई थी। वहीं पुलिस माल प्रबंधन सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जुटा रहा है,ताकि घटना का स्पष्ट हो सके कि पल्लवी कहां से और कैसे गिरी।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?