दिल्ली। हरियाणा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ आज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले। इस मौके पर उन्होंने हरियाणा के साथ साथ संगठनात्मक विस्तार और मौजूदा राजनीतिक हालात समेत कई विषयों पर चर्चा की। काबिलेगौर है कि हरियाणा में पंचायती राज और स्थानीय निकाय के चुनाव कोरोना की वजह से फिलहाल स्थगित हुए हैं और अगले कुछ माह में यह चुनाव होने जा रहे हैं। इसको लेकर भी हरियाणा क्या रणनीति रहेगी,इस पर चर्चा हुई।