Home haryana जेजेपीःमहिला प्रकोष्ठ में महत्वपूर्ण नियुक्तियां, 18 वरिष्ठ पदाधिकारियों की घोषणा

जेजेपीःमहिला प्रकोष्ठ में महत्वपूर्ण नियुक्तियां, 18 वरिष्ठ पदाधिकारियों की घोषणा

by ND HINDUSTAN
0 comment

महासचिव पद पर कुरुक्षेत्र से नगर पार्षद सुनीता शर्मा, फरीदाबाद निवासी हर्ष भाटिया, भिवानी निवासी वीना सारसर, अंबाला निवासी सीमा देवी जिला पार्षद व अंबाला निवासी रेनू सिंह नियुक्त

न्यूज डेक्स हरियाणा

चंडीगढ़।जननायक जनता पार्टी ने अपने महिला प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, विधायक नैना सिंह चौटाला, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, महिला प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद 18 महिला पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की।

पार्टी ने महिला प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर पंचकूला निवासी एवं पूर्व नगर निगम वार्ड नंबर 6 प्रत्याशी कविता बाल्मीकि, पलवल निवासी सुनीता भारद्वाज, भिवानी निवासी भगवन्ती देवी व रेवाड़ी निवासी सरताज देवी चेयरमैन जिला परिषद को जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं जींद निवासी कमला ढांडा, फतेहाबाद निवासी ममता कटारिया व कैथल निवासी कमलेश बलबेड़ा को भी महिला प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

कुरुक्षेत्र की पार्षद सुनीता शर्मा, फरीदाबाद निवासी हर्ष भाटिया, भिवानी निवासी वीना सारसर, अंबाला निवासी सीमा देवी जिला पार्षद व अम्बाला निवासी रेनू सिंह को प्रदेश महिला महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं करनाल निवासी कुलजीत कौर, जींद निवासी सुमित्रा गोयत, दादरी निवासी कमलेश सोनी व फतेहाबाद निवासी एवं रतिया से पार्टी की पूर्व विधानसभा उम्मीदवार रहीं मंजू बाजीगर को भी प्रदेश महिला महासचिव बनाया गया है।इनके अलावा पार्टी ने जींद निवासी सोनिया को महिला प्रदेश प्रचार सचिव और गुरूग्राम निवासी विभा पण्डित को महिला प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी हैं।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?