न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकुल कुमार ने कहा कि हरियाणा पंचायती राज चुनाव नियम 1994 के नियम 4(5) के तहत जिला में स्थित जिला परिषद व पंचायत समितियां थानेसर, पिहोवा, लाडवा, शाहबाद, बाबैन, पिपली व इस्माईलाबाद के वार्डों की सूचि का प्रारम्भिक प्रकाशन 26 अप्रैल 2021 को किया गया था।
इन प्रारम्भिक प्रकाशन किए गए जिला परिषद कुरुक्षेत्र व पंचायत समितियों थानेसर, पिहोवा, लाडवा, शाहबाद, बाबैन, पिपली व इस्माईलाबाद के वार्डों की सूचि बारे उपमंडल अधिकारी शाहबाद, पिहोवा, लाडवा व थानेसर तथा एडीसी कुरुक्षेत्र द्वारा निर्धारित समयावधि के दौरान आपतियों व अपीलों का निपटान करने उपरांत रिपोर्ट सौंप दी गई है।
उन्होंने कहा कि इस रिपोर्ट व निर्णयों का अवलोकन करने के उपरांत 4 जून 2021 को जिला परिषद व पंचायत समितियां थानेसर, पिहोवा, लाडवा, शाहबाद, बाबैन, पिपली व इस्माईलाबाद के वार्डों की सूचियों का अंतिम प्रकाशन हरियाणा पंचायती राज चुनाव नियमावली 1994 के नियम 4(9) के तहत प्रदत शक्तियों के अंतर्गत किया जाता है। इन सूचियों को सर्वसाधारण के अवलोकन हेतू सभी वार्डों की सूचियों सहित सम्बन्धित विभाग के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा करवाने हेतू भिजवा दिया गया है।