न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा की ओर से पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बारना में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेंट किए हैं। मंगलवार को अशोक अरोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे व एसएमओ अंजू बाला को भेंट किये। इस मौके पर बारना के पूर्व सरपंच मियां सिंह, टेकचंद, सुभाष सहारण, बलदेव, लीला राम, बलजीत, प्रदीप, जसमेर घराड़सी, बधाया राम, कर्मबीर शर्मा, सर्वजीत सिंह मौजूद रहे।
अशोक अरोड़ा ने कहा कि कोरोना काल के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे देश में सेवा की है। देश में कोरोना की लहर बहुत खतरनाक साबित हुई है। सरकार द्वारा कोरोना की दूसरी लहर की कोई तैयारी नही की थी। यही कारण है कि दूसरी लहर के कारण के अनेकों लोगों की मौत ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई है। ऐसे में आवश्यकता है कि तीसरी लहर से बचाव के लिए पहले ही तैयारी शुरू कर दी जाए। इसी को लेकर राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा की सभी ग्रामीण आंचल की सीएचसी में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेज रहे हैं ताकि किसी को भी ऑक्सीजन की दिक्कत न आए।
पूर्व मंत्री ने कहा देश पर जब भी कोई संकट आया है देश का हर नागरिक एकजुट पाया है। अब भी कोरोना रूपि संकट देश पर आया है ऐसे में आवश्यक है कि एकजुट होकर कोरोना रूपि इस संकट से निपटा जाए। अरोड़ा ने कहा कि कोरोना से सावधानियों के माध्यम से ही बचा जा सकता है। इसलिए हर नागरिक को चाहिए कि कोरोना गाईडलाईन का पालन करें व मास्क का प्रयोग करें।