विद्यार्थियों व रोजगार के लिए विदेश जाने वाले लोगों के लिए शुरु की सुविधा
टोक्यो ओलम्पिक के भारतीय दल के सदस्य भी 28 दिन के बाद ले सकते है दूसरी डोज
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने निजी अस्पतालों के लिए वैक्सीन की डोज के निर्धारित किए रेट
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। जिला सिविल सर्जन डा. संत लाल वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अब ऐसे लोगों के लिए 28 दिन के बाद कभी भी वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के लिए छूट प्रदान की है जो पढ़ाई या रोजगार के लिए विदेश जाना चाहते है। ऐसे विद्यार्थी या लोग जिनको पढ़ाई या रोजगार के लिए 31 अगस्त से पहले विदेश जाना है, वह व्यक्ति या लाभार्थी पासपोर्ट के जरिए वैक्सीन की दूसरी डोज ले सकते है। अहम पहलू यह है कि टोक्यो ओलम्पिक में भारतीय दल के साथ जाने वाले सदस्य भी 28 दिन के बाद वैक्सीन की दूसरी डोज ले सकते है।
इतना ही नहीं पहली डोज के दौरान अगर कोई और पहचान पत्र इस्तेमाल किया है वो भी पासपोर्ट दिखाकर लगवा सकते है वैक्सीन। सीएमओ डा. संत लाल वर्मा ने बातचीत करते हुए कहा कि विदेश यात्रा पर जाने वाले लोगों के लिए नई गाईडलाईन जारी की गई है। केन्द्र सरकार ने ऐसे लोगों को राहत देते हुए अब 28 दिनों के बाद कभी भी दूसरी डोज लगवाने के लिए छूट प्रदान की गई है। ऐसे विद्यार्थी जो पढ़ाई व व्यक्ति जो रोजगार के लिए जिनको 31 अगस्त से पहले विदेश जाना है, वह 28 दिन के बाद वैक्सीन की दूसरी डोज ले सकते है।
इसके साथ-साथ टोक्यो ओलम्पिक के लिए भारतीय दल के साथ जाने वाले भी 28 दिन के बाद वैक्सीन की डोज ले सकते है। ऐसे लाभार्थी अपना पासपोर्ट जरिए वैक्सीन लगवा सकते है। ऐसे लोग जिन्होंने पहली डोज के दौरान कोई ओर पहचान पत्र दिखाकर वैक्सीन ली थी, वे भी अब अपना पासपोर्ट के जरिए वैक्सीन की दूसरी डोज ले सकते है।
निजी अस्पतालों के लिए वैक्सीन के रेट किए निर्धारित
सीएमओ डा. संत लाल वर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा निजी अस्पतालों के लिए वैक्सीन के रेट निर्धारित कर दिए गए है। वैक्सीन बनाने वाली कम्पनी की तरफ से जो रेट निर्धारित किए गए है, उन पर 5 फीसदी जीएसटी सहित निजी अस्पताल पर वैक्सीन के लिए 150 रुपए प्रति डोज सर्विस चार्ज के रुप में ले सकते है। उन्होंने कहा कि कोविशिल्ड के लिए कम्पनी द्वारा 600 रुपए, कोवैक्सीन के लिए 1200 रुपए और स्पूतनिक-वी के लिए 948 रुपए निर्धारित किए गए है, इन पर क्रमश: 30, 60 व 47 रुपए 5 फीसदी जीएसटी व 150 रुपए सर्विस चार्ज मिलाकर कोविशिल्ड की कीमत 780 रुपए, कोवैक्सीन की कीमत 1410 रुपए और स्पूतनिक-वी की कीमत 1145 रुपए बनती है। सभी निजी अस्पताल वैक्सीन के लिए निर्धारित रेट ही चार्ज करेंगे