Home haryana पंचकूलाःनवीन गर्ग फिर बनाए गए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी

पंचकूलाःनवीन गर्ग फिर बनाए गए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

पंचकूला। भारतीय जनता पार्टी पंचकूला के जिला अध्यक्ष अजय शर्मा ने यहां जारी बयान में कहा है कि भाजपा संगठन ने नवीन गर्ग को पुनः मीडिया प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने कहा की पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और लगन को देखते हुए और पार्टी नेतृत्व ने उन पर दोबारा भरोसा जताते हुए यह जिम्मेवारी सौंपी है। अजय शर्मा ने कहा मैं आशा करता हूं कि वह पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को मीडिया के माध्यम से आम जनता तक पहले की भांति पहुंचाते रहेंगे जिसका पार्टी एवं नागरिकों को पूरा लाभ मिलेगा।

मीडिया प्रभारी बनने पर नवीन गर्ग ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनकड़, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, जिला प्रभारी संजय शर्मा, जिला अध्यक्ष अजय शर्मा व पार्टी नेतृत्व का तहेदिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह पार्टी नेतृत्व की अपेक्षा अनुसार संगठन का कार्य पहले की तरह पूरी जिम्मेवारी के साथ करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन ने उन पर भरोसा एवं विश्वास जताया है उस पर वे खरा उतरने का हर सम्भव प्रयास करेंगें। इसके साथ ही पार्टी के प्रति वे समर्पित भाव से अपना दायित्व बखूबी निभाने का कार्य करेंगे तथा और अधिक सक्रियता से कार्य करेंगे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?