रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (मदवि) के भौतिकी विभाग के सहायक प्रोफेसर डा. सज्जन को कैलाशगिरी बॉयज हास्टल का वार्डन नियुक्त किया गया है। कुलसचिव प्रो. गुलशन लाल तनेजा ने बताया कि डा. सज्जन की बतौर कैलाशगिरी बॉयज हास्टल वार्डन नियुक्ति तुरंत प्रभाव से अतिरिक्त कार्यभार के तौर पर की गई है।