Home Kurukshetra News पिहोवा पुलिस ने मोहाली से गिरफ्तार किया विदेश भेजने के नाम पर 14 लाख की धोखाधड़ी का दूसरा आरोपी

पिहोवा पुलिस ने मोहाली से गिरफ्तार किया विदेश भेजने के नाम पर 14 लाख की धोखाधड़ी का दूसरा आरोपी

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। विदेश भेजने के नाम पर 14 लाख रुपये की धोखाधड़ी के दूसरे आरोपी को कुरुक्षेत्र पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 6 अप्रैल 2021 थाना सदर पिहोवा पुलिस ने विदेश फ्रांस भेजने के नाम पर 14 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी में परमजीत उर्फ परम पुत्र सुच्चा सिंह वासी सरहिंद जिला फतेहगढ़ पंजाब को गिरफ्तार किया था। दिनांक 14 जून 2021 को पुलिस ने मामले की आगामी जांच करते हुए धोखाधड़ी की वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी कुलदीप सिंह पुत्र पहल सिंह वासी फेस-6 मोहाली पंजाब को हिरासत में लिया। यह जानकारी पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने दी। 

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 10 फरवरी 2019 को प्रेम सिंह पुत्र दर्शन सिंह वासी शिवा मार्किट पिहोवा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह विदेश जाना चाहता था। अप्रैल 2017 में उसने अखबार में ए-स्टार ओवरसीज, मोहाली फेस-2 एससीओ नंबर 23 के विज्ञापन से प्रभावित होकर विज्ञापन में दिये फोन नम्बर पर कुलदीप सिंह पुत्र महल सिंह वासी कृष्ण नगर करनाल से बात की। कम्पनी विदेश भेजने का काम करती थी। मनप्रीत सिंह पुत्र महल सिंह वासी कृष्ण नगर करनाल व अमनदीप वासी अमन ईन्जिनियरिंग वर्क्स करनाल भी इसी कम्पनी में बतौर सहायक काम करते थे।

दिनांक 28 सितम्बर 2017 को कुलदीप सिंह, मनप्रीत सिंह व अमनदीप उसके घर आये और उन्होंने उसको विश्वास दिलाया कि वह 60 दिनों में उसका फ्रांस का वीजा लगवा देंगे । जिसके लिए उसको 14 लाख रुपये देने होंगे । 02 लाख रुपये एडवांस व बकाया राशि वीजा लगने के बाद देने की बात तय हो गई। दिनांक 05 अक्तूबर 2017 को उसने 02 लाख रुपये उनको दे दिए। आरोपियों ने उसको बताया कि उनकी एक ब्रांच लीबड़ा काम्पलैक्स सरहिन्द पंजाब में है। जिसमें परमजीत उर्फ परम पुत्र सुच्चा सिंह वासी पीर बाबा कालोनी सरहिंद जिला फतेहगढ़ पंजाब व उसकी पत्नी आइलेटस सैंटर भी चलाते हैं ।

कुलदीप सिंह व परमजीत ने उसको कहा कि अगर आपको वीजा जल्दी लगवाना हो तो 03 लाख रुपये अभी देने होंगे । जिसने उनको 03 लाख रुपये दे दिये। उन्होंने उसके नकली कागजात तैयार करके उसको दिल्ली अम्बैसी में ले गये और फाईल जमा करवा दी। उसके पास उनका फोन आया कि आपका वीजा लग गया है। उन्होंने उसको वीजा दिखाकर विश्वास दिलवाया और उससे बकाया 09 लाख रुपये भी ले लिए। उन्होंने उसको पासपोर्ट लगा हुआ वीजा दे दिया।

उन्होंने दिनांक 20 नबम्बर 2017 को आस्ट्रिया की टिकट व आस्ट्रिया के होटल की बुकिंग के कागजात उसको दिये। दिनांक 20 नबम्बर 2017 व 26 नबम्बर 2017 को वीजा शो न होने के कारण उसको अपलोड कर दिया गया। जिस बात को लेकर वह उनसे झगड़ने लगा। उनके आश्वासन के बाद दिनांक 03 दिसम्बर 2017 को उसको फिनलैंड भिजवा दिया। वीजा शो न होने के कारण फिनलैंड पुलिस ने उसको जेल भेज दिया। लगभग साढे़ तीन महीने की सजा काटने के बाद वह भारत वापिस आया। जिसने उनसे पैसे देने की बात कि तो उन्होंने उसको पैसे देने से मना कर दिया और पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसकी शिकायत पर थाना पिहोवा में मामला दर्ज करके मामले की जांच चौकी प्रभारी कराह साहब सहायक उप निरीक्षक जानपाल को सौंप दी।

उसके बाद मामले की जांच चौकी ईन्चार्ज गुमथला गढू सहायक उप निरीक्षक जयभगवान को सौंपी गई। दिनांक 06 अप्रैल 2021 को उप निरीक्षक जयभगवान की टीम ने आरोपी परमजीत उर्फ परम पुत्र सुच्चा सिंह वासी सरहिंद जिला फतेहगढ पंजाब को गिरफ्तार किया था। दिनांक 14 जून 2021 को मामले की आगामी जांच करते हुए चौंकी प्रभारी गुमथला गढू सहायक उप निरीक्षक ऋषि पाल, सहायक उप निरीक्षक दिलेर सिंह व एसपीओ गुलाब की टीम ने धोखाधडी की वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी कुलदीप सिंह पुत्र पहल सिंह वासी फेस-6 मोहाली पंजाब को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?