न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रोफेसर डा. उषा लोहान को शारीरिक शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्षा नियुक्त किया गया है। लोक सम्पर्क विभाग के उप-निदेशक डा. दीपक राय बब्बर ने बताया कि इसके साथ ही डा. उषा लोहान एकेडमिक कौंसिल तथा फैकल्टी आफ एजुकेशन की सदस्य होंगी तथा बोर्ड आफ स्टडीज की अध्यक्ष भी होंगी।
उन्होंने बताया कि वे आगामी 19 जून से शारीरिक शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्षा होंगी। डा. दीपक राय बब्बर ने बताया कि उन्हें 26 जून से आगामी एक वर्ष के लिए एकेडमिक कौंसिल की सदस्य भी बनाया गया है। प्रो. उषा लोहान ने इस नियुक्ति के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पूरी लगन व निष्ठा से विभाग व विश्वविद्यालय के हित में कार्य करेंगी।