कुवि कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने दी बधाई
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के डॉ. वीरेंद्र पाल सफलतापूर्वक प्री कमीशन कोर्स पूरा करने के उपरांत विश्वविद्यालय में लौट आये है। इस कोर्स को पूरा करने के बाद उन्हें लेफ्टिनेंट की उपाधि अर्जित की है। इस कोर्स में उन्हें बेस्ट इन अकादमिक का पुरस्कार भी प्राप्त हुआ। इस कोर्स के सभी प्रतिभागियों में उन्हें लिखित परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त किये।
अन्य सभी प्रतिस्पर्धा में भी उत्कृष्ठ मानक प्राप्त किये। 10 हरियाणा बटालियन के सीईओ के कमांडिंग अफसर कर्नल रूपेंद्र सिंह और प्रशासनिक अधिकारी कर्नल देवेंद्र रावत ने उन्हें इसके लिए बधाई दी। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए आशा व्यक्त की, कि डॉ. वीरेंद्र पाल कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और एनसीसी के लिए महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करेंगे।