न्यूज डेक्स पंजाब
चंडीगढ़। चंडीगढ़ से लुधियाना जा रही सीटीयू की बस मोरिंडा के पास अचानक पलटने से दर्जनों यात्री जख्मी हो गये। इस हादसे में जान की कोई हानि नहीं हुई है। हादसे का शिकार हुए लोगों में ज्यादातर चंडीगढ़,मोहाली और हिमाचल के बस यात्री शामिल हैं। इन्हें तत्काल एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
बुधवार को लुधियाना जाते समय मोरिंडा के निकट चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) की बस अचानक पलटने से चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद लोगों की मदद से इन्हें बाहर निकाला गया और पुलिस को सूचना देने के साथ और एंबुलेंस की व्यवस्था की गई। बस के चालक-परिचालक ने हादसे का कारण तकनीकी खराबी को बताया।घटना के समय बस में 34 सवारियां सवार थी।
इनमें से चंडीगढ़ के दारा सिंह, राजेश देवगन, राधा और करण के अलावा मोहाली से श्वेता नेगी, मेवा सिंह बल्लोमाजरा (मोहाली), कुलदीप कुमार बलटाना, दीपक कुमार कुराली, शरनजीत सिंह सनी इनक्लेव खरड़, गुरदर्शन सिंह मियांपुर व सतबीर सिंह संगतपुरा (मोहाली) और हिमाचल से सचिन कुमार के घायल होने की सूचना है।