Home Kurukshetra News पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश मारकंडा नदी में उफान,सैंकड़ों एकड़ फसल डूबी

पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश मारकंडा नदी में उफान,सैंकड़ों एकड़ फसल डूबी

by ND HINDUSTAN
0 comment

मारकंडा नदी के जल स्तर पर अधिकारियों की टीम 24 घंटे नजर रखे हुए-एसडीएम

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र/शाहाबाद,19 अगस्त। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश जारी है और मारकंडा नदी में उफान आने से सैंकड़ों एकड़ फसल डूब गई। प्रशासनिक अधिकारी मौके का मुआयना कर पूरे हालात पर नजर रखे हुए हैं और लोगों को सचेत करते हुए अलर्ट जारी किया गया है। शाहाबाद क्षेत्र की एसडीएम डॉ. किरण सिंह ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्र में कई दिनों से हो रही तेज वर्षा के कारण मारकंडा नदी में जलस्तर बढ़ गया है।

उपमंडल शाहबाद मारकंडा क्षेत्र में मारकंडा नदी के पास जल की स्थिति कंट्रोल में है अधिकारियों की गठित टीम में 24 घंटे मारकंडा नदी के जल स्तर पर नजर रखे हुए हैं। एसडीएम ने मंगलवार को एसडीएम कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि बरसात को देखते हुए मारकंडा नदी में जल स्तर बढऩे की आशंका बनी हुई है जिसके कारण मारकंडा नदी के पास लगते गांव में मुनियादी करवा कर अलर्ट जारी कर दिया गया है मारकंडा नदी के साथ रहने वाले झुग्गी झोपड़ी वासियों को नजदीक के मंदिरों और धर्मशाला में शिफ्ट किया जा रहा है।

एसडीएम ने बताया कि अगर जरूरत पड़ती है तो नगर की सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं से सहयोग लिया जाएगा ताकि बरसात के कारण किसी को भी किसी दिक्कत का सामना ना करना पड़े। उन्होंने बताया कि बरसात को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीमों को आदेश दिए गए कि नगर वा गांव का दौरा कर लोगों को बरसात के कारण होने वाली बीमारियां मलेरिया तथा डेंगू के बारे में जागरूक करने के साथ-साथ उनका चेकअप किया जाए उन्होंने आमजन से अपील की है कि कॉविड 19 से बचने के लिए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हिदायत ओं का पालन करें तथा सभी प्रशासन का सहयोग करें।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?