Home Kurukshetra News पतंजलि योगपीठ ने शुरू किया 85 मास्टर ट्रेनर को प्रशिक्षण देने का कार्य

पतंजलि योगपीठ ने शुरू किया 85 मास्टर ट्रेनर को प्रशिक्षण देने का कार्य

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। प्रशासन और पतंजलि योगपीठ की तरफ से 7वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 50 जगहों पर प्रोटोकोल योगा करवाने के लिए 85 मास्टर ट्रेनर को प्रशिक्षण देने का कार्य शुरू किया है।  वीरवार को देर सायं कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मेडिटेशन हॉल में पतंजलि योगपीठ की तरफ से योगाचार्य पाला राम, निरूपमा भट्टïी, मनोज कुमार, सचिन चौधरी, रीटा, कमल किशोर व रमेश ने पीटीआई व डीपीआई को प्रशिक्षण देने का कार्य शुरू किया है।

पतंजलि योगपीठ के इन पदाधिकारियों ने शिक्षा विभाग के पीटीआई व डीपीआई को योगा का अभ्यास करवाया और बारिकी से जानकारी भी उपलब्ध करवाई है। उन्होंने कहा कि पतंजलि की तरफ से तैयार किए गए 85 मास्टर ट्रेनर 18 से 20 जून और फिर 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में अलग-अलग जगहों पर लोगों को प्रोटोकोल योगा करवाएंगे। इस प्रशिक्षण शिविर में पतंजलि योगापीठ की तरफ से भी 30 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?