Home haryana भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामले घटकर 8,26,740 हुए, 71 दिनों के बाद सबसे कम

भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामले घटकर 8,26,740 हुए, 71 दिनों के बाद सबसे कम

by ND HINDUSTAN
0 comment

पिछले 24 घंटे में 67,208 दैनिक नये मामले दर्ज किए गए

लगातार 35वें दिन बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या दैनिक नये मामलों की संख्या से ज्यादा

रिकवरी रेट बढ़कर 95.93 प्रतिशत हुआ

दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.48 प्रतिशत, लगातार 10वें दिन पांच प्रतिशत से कम

न्यूज डेक्स इंडिया

दिल्ली। भारत में दैनिक नये मामलों की संख्या में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में देश में 67,208 दैनिक नये मामले दर्ज किए गए। लगातार 10वें दिन देश में कोविड-19 के नये मामलों की संख्या एक लाख से कम दर्ज की गयी। यह केंद्र और राज्यों/केंद्रशासित प्रदशों के सहयोग से किए जा रहे सतत प्रयासों का नतीजा है।

भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार घट रही है। सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर आज 8,26,740 हो गयी। सक्रिय मामलों की संख्या में 71 दिनों के बाद हुई यह सबसे ज्यादा कमी है। पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में कुल 38,692 की कमी आयी है। यह अब देश के कुल कोविड पॉजिटिव मामलों का केवल 2.78 प्रतिशत है।

साथ ही ज्यादा लोगों के कोविड-19 संक्रमण से उबरने के साथ लगातार 35वें दिन बीमारी से उबरने वाले लोगों की दैनिक संख्या कोविड-19 के दैनिक नए मामलों से ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में बीमारी से 1,03,570 लोग उबरे हैं। पिछले 24 घंटे में दैनिक नये मामलों की तुलना में बीमारी से 36 हजार से ज्यादा (36,362) लोग उबरे हैं।

भारत में महामारी के शुरू होने के बाद से पहले ही कुल 2,84,91,670 लोगों में कोविड-19 ठीक हो चुका है और पिछले 24 घंटे में बीमारी से कुल 1,03,570 लोग उबरे हैं। बीमारी से उबरने की राष्ट्रीय दर भी बेहतर होकर 95.93 प्रतिशत हो गयी है और इसमें लगातार वृद्धि हो रही है।भारत में पिछले 24 घंटे में कुल 19,31,249 जांच हुई जिसके साथ अब तक हुए जांच की कुल संख्या 38.52 करोड़ से ज्यादा (38,52,38,220) है।

जहां एक तरफ पूरे देश में कोविड की जांच बढ़ गयी है, वहीं दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट भी लगातार घट रहा है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट इस समय 3.99 प्रतिशत है जबकि दैनिक पॉजिटिविटी रेट आज 3.48 प्रतिशत हो गया। यह लगातार 10 दिनों से पांच प्रतिशत से कम बना हुआ है।

भारत में अब तक कोविड-19 टीके की 26.55 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी है। अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह सात बजे तक 36,58,159 सत्रों में देश में कोविड-19 के टीके की कुल 26,55,19,251 खुराक दी जा चुकी हैं। पिछले 24 घंटे में टीके की 34,63,961 खुराक दी गयीं।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?