प्रदेश में नारनौल, कुरुक्षेत्र व हांसी के तीन स्थानों पर आयोजित होंगी योग क्रियाएं
कुरुक्षेत्र में शेखचेहली के मकबरे पर होगा योग शिविर का आयोजन
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। लिहाजा इस ऐतिहासिक दिन को संजोने के लिए युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की ओर से देशभर के 75 ऐतिहासिक विरासतों पर योग दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश में तीन ऐतिहासिक धरोहरों को योग क्रियाओं के लिए चिह्नित किया है। इस 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश के नारनौल, कुरुक्षेत्र व हांसी की ऐतिहासिक स्मारकों पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन होगा। प्रदेश में कुरुक्षेत्र के शेख चेहली मकबरे का चयन किया गया है, इसके साथ ही नारनौल में जल महल और हिसार में हांसी किले में योग क्रियाएं आयोजित होंगे।
आर्कोलॉजी सर्वे ऑफ इंडिया (आरओबी) की सहायक निदेशक सपना ने बताया कि देशभर में 75 ऐतिहासिक धरोहरों को योग क्रियाओं के लिए चुना है। इनमें प्रमुख रूप से अरुणाचल प्रदेश की बोमंडिला मांटेसरी व वीरभद्र मंदिर, अंडेमान निकोबार के सब-रीजनल कार्यालय, बिहार के नालंदा व कुमहार अशोक नगरी, छतीसगढ़ में राजीव लोहचन मंदिर, दिल्ली में लाल किला, गोवा में महादेव मंदिर, गुजरात में साबरमी आश्रम, जम्मू एंड कश्मीर में अखनूर किला, झारखंड में बिरसा मुंडा पार्क धनबाद, कर्नाटक में हांपी, लद्दाख में शांति स्टॉप, मध्य प्रदेश में बेदाघाट व सांची स्पूत, महाराष्ट्र में अग्ग खान पैलेस, पुराना हाईकोर्ट भवन नागपुर तथा नेहरू साइंस सेंटर मुंबई, पांडुचेरी में साइट आफ एंडेटीफाइ, राजस्थान में चितौड़ का किला व शिल्पग्रुाम उदयपुर, सिक्किम में नामगल्य इंस्टीच्यूट गंगटोक, तमिलनाडू में वाटाकोटिया किला व कलाक्षेत्र फांउडेशन चेन्नई, तेलंगाना में रांपा टेंपल पालमपुर, त्रिपुरा में भुवनेश्वर मंदिर, उत्तर प्रदेश में सारनाथ व ताजमहल पर योग क्रियाओं का आयोजन होगा।
उन्होंने कहा कि सरकार के आदेशानुसार 7वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कुरुक्षेत्र में शेखचेहली मकबरा पर भी आर्कोलॉजी सर्वे ऑफ इंडिया की तरफ से एक योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में योगा के साथ-साथ परम्परागत सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन की रुपरेखा तैयार की गई है। इस आयोजन के लिए दिव्य गौस्वामी और एसए जुल्फीकार अलि की डयूटी लगाई गई है। कोविड नियमों की गाईडलाईंस के अनुसार शेखचिल्ली मकबरे पर 7वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए स्थानीय अधिकारी समय रहते तैयारियां पूरी करेंगे।