जिम में बेहोश हो गये थे सौरव गांगुली,पड़ा था दिल का हलका दौरा,अस्पताल में दाखिल
कोलकाता के वुडलैंड्स हॉस्पिटल ने जारी किया बुलेटिन,हालत स्थिर
न्यूज डेक्स इंडिया
कोलकाता,2 जनवरी।आज भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली जिम करते हुए बेहोश होकर गिर गये,उन्हें दिल का हलका दौरा पड़ा था। इसके तत्काल बाद उन्हें कोलकाता के वुडलैंड्स हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है। इस घटना का पता चलते ही देश-दुनिया में उनके प्रशंसकों में मायूसी छा गई और उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिये दुआएं की जा रही हैं। राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की है कि दादा जल्द स्वस्थ होकर उनके बीच होंगे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी भी सौरव गांगुली का कुशलक्षेम जानने के लिये अस्पताल पहुंची। इधर अस्पताल ने मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए कहा कि उनकी हालत स्थिर है।