Home Kurukshetra News भारत में 81 दिनों के बाद 24 घंटों में कोविड केस 60,000 से कम, दैनिक नए मामले 58,419

भारत में 81 दिनों के बाद 24 घंटों में कोविड केस 60,000 से कम, दैनिक नए मामले 58,419

by ND HINDUSTAN
0 comment

भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामले और घटकर 7,29,243 हुए

लगातार 38वें दिन बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या दैनिक नये मामलों की संख्या से ज्यादा

रिकवरी रेट बढ़कर 96.27 प्रतिशत हुआ

दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.22 प्रतिशत, लगातार 13वें दिन पांच प्रतिशत से कम

न्यूज डेक्स इंडिया

दिल्ली। एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में भारत में 81 दिनों के बाद 60,000 से कम दैनिक नये मामले दर्ज किए गए। पिछले 24 घंटे में देश में 58,419 दैनिक नये मामले दर्ज सामने आए। भारत में कोविड-19 के दैनिक नये मामलों में लगातार कमी आ रही है। लगातार 13वें दिन देश में कोविड-19 के नये मामलों की संख्या एक लाख से कम दर्ज की गयी। यह केंद्र और राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के सहयोग से किए जा रहे सतत प्रयासों का नतीजा है।

भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार घट रही है। सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर आज 7,29,243 हो गयी। पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में कुल 30,776की कमी आयी है। यह अब देश के कुल कोविड पॉजिटिव मामलों का केवल 2.44 प्रतिशत है।

साथ ही ज्यादा लोगों के कोविड-19 संक्रमण से उबरने के साथ लगातार 38वें दिन बीमारी से उबरने वाले लोगों की दैनिक संख्या कोविड-19 के दैनिक नए मामलों से ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में बीमारी से 87,619 लोग उबरे हैं।पिछले 24 घंटे में दैनिक नये मामलों की तुलना में बीमारी सेकरीब 29 हजार से ज्यादा (29,200) लोग उबरे हैं।

भारत में महामारी के शुरू होने के बाद से पहले ही कुल 2,87,66,009 लोगों में कोविड-19 संक्रमण ठीक हो चुका है और पिछले 24 घंटे में बीमारी से कुल 87,619 लोग उबरे हैं। बीमारी से उबरने की राष्ट्रीय दर भी बेहतर होकर 96.27 प्रतिशत हो गयी है और इसमें लगातार वृद्धि हो रही है। भारत में जांच की क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि के साथ पिछले 24 घंटे में कुल 18,11,446 जांच हुईं। इसके साथ देश में अब तक हुई जांच की कुल संख्या 39.10 करोड़ से ज्यादा (39,10,19,083) है।

जहां एक तरफ पूरे देश में कोविड की जांच बढ़ गयी है, वहीं दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट भी लगातार घट रहा है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट इस समय 3.43 प्रतिशत है जबकि दैनिक पॉजिटिविटी रेट आज 3.22 प्रतिशत हो गया। यह लगातार 13 दिनों से पांच प्रतिशत से कम बना हुआ है।अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह सात बजे तक 37,91,686 सत्रों में देश में कोविड-19 के टीके की कुल 27,66,93,572 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में टीके की 38,10,554 खुराक दी गयीं।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?