Home Kurukshetra News भाजपा के 22 जिलाध्यक्षों की घोषणा,ताऊ देवीलाल के पौत्र आदित्य सिरसा जिला के प्रधान

भाजपा के 22 जिलाध्यक्षों की घोषणा,ताऊ देवीलाल के पौत्र आदित्य सिरसा जिला के प्रधान

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

चंडीगढ़,19 अगस्त। हरियाणा सूबे के सभी जिलों में भाजपा के नये अध्यक्ष पद पर नामों को घोषणा लंबे इंतजार के बाद कर दी गई है। इनमें तीन चेहरों को दुबारा जिलाध्यक्ष पद का जिम्मा दिया गया है,जबकि दो महिलाओं को भी जिला अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा महत्वपूर्ण ये भी है कि इस बार एक विधायक मोहन लाल बडोली (सोनीपत) को भी जिलाध्यक्ष पद सौंपा गया है और इनमें 19 नये नाम शामिल हैं।

हरियाणा में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष पद की कमान संभालने के एक माह के भीतर ही ओमप्रकाश धनखड़ ने नये जिलाध्यक्षों के नाम फाईनल कर बुधवार को इसकी घोषणा कर दी है। इनमें पंचकूला से पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय शर्मा को नया जिला अध्यक्ष बनाया है. वहीं गुरुग्राम से खादी बोर्ड की चेयरमैन और बीजेपी की प्रदेश मंत्री गार्गी कक्कड़ को जिम्मेदारी मिली है।

महेंद्रगढ़ से बीजेपी के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य राकेश शर्मा, फरीदाबाद से गोपाल शर्मा, मेवात से पूर्व जिला महामंत्री नरेंद्र पटेल, जींद से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजू मोर, यमुनानगर से पूर्व जिला महामंत्री राजेश सपरा, झज्जर से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विक्रम कादियान, रेवाड़ी से हुकमचंद यादव, दादरी से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्येंद्र परमार, कुरुक्षेत्र से राजकुमार सैनी, पूर्व प्रदेश महमंत्री किसान मोर्चा, रोहतक से पूर्व जिला अध्यक्ष अजय बंसल, अंबाला से जिला महामंत्री राजेश बतौरा, फतेहाबाद से सरदार बलदेव गिरोहा, पलवल से चरण सिंह तेवतिया, कैथल से पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक ढांड, भिवानी से शंकर धुपड़, पूर्व प्रदेश महामंत्री बीसी मोर्चा, सोनीपत से मोहन लाल कौशिक, करनाल से योगेंद्र राणा, पानीपत से महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष अर्चना गुप्ता और हिसार से पूर्व चेयरमैन कैप्टन भूपेंद्र को जिला अध्यक्ष बनाया गया।

आज जिन 22 जिलाध्यक्षों की घोषणा हुई है उनमें एक खास चेहरा देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री स्वर्गीय ताऊ देवीलाल के पौत्र एवं सिरसा से जिला पार्षद आदित्य देवीलाल चौटाला का भी नाम शामिल है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?