न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार इलेक्ट्रानिक्स विभाग के प्रोफेसर डॉ. अनिल वोहरा को आगामी तीन वर्षो के लिए इलेक्ट्रानिक्स विभाग का विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। लोक सम्पर्क विभाग के उप-निदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि प्रो. अनिल वोहरा एकेडमिक कौंसिल तथा फैकल्टी आफ साईंसिज़ के सदस्य भी होंगे व बोर्ड ऑफ स्टडीज़ के चैयरपर्सन भी होंगे।उन्होंने बताया कि डॉ. अनिल वोहरा को 24 जून से आगामी दो वर्ष के लिए एकेडमिक कौंसिल का सदस्य भी नामांकित किया गया है।