Home Kurukshetra News योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं युवा: कुलपति प्रो. करतार सिंह धीमान

योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं युवा: कुलपति प्रो. करतार सिंह धीमान

by ND HINDUSTAN
0 comment

आयुष विवि के विद्यार्थियों ने ‘योग जागरण यात्रा’ निकाल आमजन को किया जागरूक

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के स्वस्थवृत्त एवं योग विभाग द्वारा कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान के मार्गदर्शन में सोमवार सुबह योग जागरूकता यात्रा निकाली गई। यात्रा में कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने विशेष रूप से शिरकत कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।संस्थान के विद्यार्थियों ने आयुष विश्वविद्यालय परिसर से यात्रा शुरू की, जो सेक्टर-8 और सेक्टर-7 के विभिन्न मार्गों से होकर निकली। इस दौरान विद्यार्थियों ने “करो योग-रहो निरोग” के नारों के साथ आमजन को योग के प्रति जागरूक किया। यात्रा की अध्यक्षता स्वस्थवृत्त एवं योग विभाग की प्रोफेसर डॉ. शीतल सिंगला ने की। कार्यक्रम में 50 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की एक संपूर्ण पद्धति है। नियमित योग अभ्यास से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को मजबूती मिलती है। उन्होंने युवाओं से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।कुलसचिव डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को निरोग और सकारात्मक जीवन की ओर अग्रसर करती है। ऐसे जागरूकता कार्यक्रम समाज में स्वास्थ्य के प्रति चेतना बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान के प्राचार्य प्रो. आशीष मेहता ने कहा कि योग स्वस्थ जीवन का आधार है और इसके नियमित अभ्यास से अनेक बीमारियों से बचाव संभव है। उन्होंने कहा कि संस्थान समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को योग अपनाने के लिए प्रेरित करता रहेगा। यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने योग के महत्व से जुड़े संदेशों और नारों के माध्यम से आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ समाज में योग के प्रति सकारात्मक संदेश पहुंचाना रहा।15 जून को होगा मैराथन का आयोजनडॉ. शीतल सिंगला ने बताया कि 9 जून को ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, 10 व 11 जून को चेयर योग तथा 12 व 13 जून को एयर योग विषयक विशेष सत्र आयोजित होंगे। 15 जून को योग मैराथन,16 जून को विद्यार्थियों, 18 जून को कर्मचारियों तथा 20 जून को शिक्षक वर्ग के लिए कॉमन योग प्रोटोकॉल,19 जून को संगोष्ठी, 20 जून को पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित होगी। कार्यक्रमों का समापन 21 जून को विश्वविद्यालय परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य आयोजन के साथ होगा।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?