Home haryana जेबीटी मामले में पूर्व सीएम चौटाला की सजा पूरी,इनेलो में खुशी,फिर सक्रिय होने की उम्मीद

जेबीटी मामले में पूर्व सीएम चौटाला की सजा पूरी,इनेलो में खुशी,फिर सक्रिय होने की उम्मीद

by ND HINDUSTAN
0 comment

जिन कैदियों की सजा में सिर्फ छह माह शेष,उन्हें कोविड-19 के चलते दी है छूट

पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला के वकील को जेल प्रशासन ने दी जानकारी

न्यूज डेक्स संवाददाता

दिल्ली। इंडियन नेशनल लोकदल के सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की जेबीटी मामले में सीबीआई कोर्ट से मिली सजा पूरी हो गई है। चौटाला के वकील की तरफ से बताया गया है कि कल रात को उनकी सजा पूरी हो गई है। दस्तावेजी कार्रवाई के पूरा होने के उपरांत आधिकारिक तौर पर रिहाई के आदेश जारी होंगे।

काबिलेगौर है कि इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला पहले ही तिहाड़ जेल से बाहर है। ऐसे में उनको अब जेल जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उनके वकील का कहना है कि सजा होने से कल तक सरकारी छूट समेत सभी मिलाकर ओम प्रकाश चौटाला की सजा पूरी हो गई है।

मालूम हो कि जेबीटी भर्ती मामले में सीबीआई कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को 10 साल की सजा सुनाई थी। इस सूचना के साथ जहां इनेलो परिवार में खुशी की लहर है,वहीं इसके बाद हरियाणा की सियासत में भी और गरमी बढ़ने के आसार है।

अगले महीनों में हरियाणा में होने वाले नगर परिषदों और नगर पालिकाओं के अलावा पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में इनेलो के सुस्त बेड़े में चुस्ती आने की संभावना है। ओम प्रकाश चौटाला का जेल में होना और कई तरह के प्रतिबंधों के अलावा,2018 में परिवार में दरार, इनेलो दो फाड़ के साथ इनेलो के मुकाबले अलग होकर बनी जेजेपी का उभरना,यह सब घटनाएं एक के बाद एक चौटाला परिवार विशेषकर इनेलो को गर्त में धकेलने जैसी सिद्ध हुई हैं।

अब संभावना जताई जा रही है कि चौटाला की सजा पूरी होने के बाद वे राजनीतिक गतिविधियों में पहले की तरह अपनी सत्ता पक्ष पर वार करते नजर आ सकते हैं। वहीं संगठन की मजबूती में भी खास भूमिका इनेलो सुप्रीमो की दिख सकती है। देश की राजनीति में चौटाला की गिनती उन नेताओं में है,जिनकी पहचान एक मजबूत संगठनकर्ता की रही है। सेहत और उम्र के लिहाज से वह कितने सफल होंगे? इस पर जनता के साथ विपक्षी दलों की विशेष नजर होगी।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?