Home haryana रॉड से हमला कर रोड़ी-बजरी कारोबारी से 4 लाख 60 हजार रुपए छीने,दोपहर आई तेज आंधी में बाइक सवार युवकों ने दिया घटना को अंजाम

रॉड से हमला कर रोड़ी-बजरी कारोबारी से 4 लाख 60 हजार रुपए छीने,दोपहर आई तेज आंधी में बाइक सवार युवकों ने दिया घटना को अंजाम

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

जींद।झांझ कलां गांव के निकट गुरुग्राम में रोड़ी बजरी के कारोबारी पर बाइक सवार पांच युवकों ने लोहे की राड से हमला करके चार लाख 60 हजार रुपये की नकदी लूट ली। कारोबारी आंधी आने के चलते बिजली घर के पास गाड़ी खड़ी किए हुए था। लूट की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हाइवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ लूटपाट का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। 

कैथल जिले के गांव करोड़ा निवासी राजबीर ने वीरवार दोपहर को सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरुग्राम के सेक्टर-9 में रहता है और वहां पर रोड़ी बजरी का कारोबार करता है। वीरवार को वह अपने भांजे विजय को चार लाख 60 हजार रुपये की नकदी देने के लिए उचाना आ रहा था। जब वह गांव झांझ कलां गांव के निकट पहुंचा तो अचानक ही तेज आंधी आ गई। आंधी में पेड़ टूटने के डर को देखते हुए उसने गाड़ी को झांझ कलां के बिजली घर के पास खड़ी कर लिया।

इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर पांच नकाबपोश युवक आए और गाड़ी की खिड़की को खोलकर उसके अंदर घुस गए। पहले तो बदमाशों ने उसके मुंह को बंदकर लोहे की राड से हमला किया और उसके बाद गाड़ी में रखे बैग को उठा लिया। जब उसने विरोध किया तो बदमाशों ने लोहे की रॉड से उसकी बाजू पर हमला किया। इसके बाद आरोपित मोटरसाइकिलों पर सवार होकर वहां से फरार हो गए। बाद में घटना के बारे में अपने भांजे विजय व पुलिस को दी। सूचना पाकर सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ लूटपाट का मामला दर्ज किया है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?