Home haryana भाजपा कार्यालय में दिनभर चली प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक,विश्वभर में चर्चा में है भाजपा कार्यकर्ताओं का समर्पण

भाजपा कार्यालय में दिनभर चली प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक,विश्वभर में चर्चा में है भाजपा कार्यकर्ताओं का समर्पण

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

जींद। जिले के भाजपा कार्यालय में गुरुवार दोपहर को दिनभर चली भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रदेश स्तरीय वर्चुअल व एक्चुअल बैठक भारी सुरक्षा के बीच निर्विघ्न सम्पन्न हो गई। इस बैठक में जींद, कैथल व करनाल जिले के भाजपा के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित हुए। सभी जिला कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

बैठक सुबह से 11 बजे शुरू हुई। बैठक में मुख्य रूप से । महिला एवम बाल कल्याण मंत्री कमलेश ढांडा ने शिरकत की। प्रदेश में चल रहे किसान आंदोलन के चलते आशंका जताई जा रही थी कि किसान मौके पर पहुंचकर कोई अड़ंगा लगा सकते हैं। इसलिये पुलिस सुरक्षा के भारी प्रबंध किए गए थे।बैठक के विषय पर महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि हमें गर्व है उस संगठन का हिस्सा बनने का, जहां संकट की घड़ी में परिवार की चिंता छोड़कर समाज और राष्ट्र को तवज्जो दी जाती है।

आज विश्वभर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना की पहली और दूसरी लहर के दौरान दिनरात किए गए प्रयास की चर्चा है। संगठन की विचारधारा के अनुरूप सेवा भाव दर्शाते हुए बार बार कार्यकर्ताओं ने खुद को साबित किया है। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में जींद से जुड़ी महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा एवं प्रदेश महामंत्री डॉ पवन सैनी ने दीप प्रज्ज्वलन कर आगाज किया। कोरोना महामारी के मध्य आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी तकनीक के माध्यम से पांच स्थानों पर हुई, जिसमें निर्धारित जिलों से आने वाले प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सम्मिलित हुए।

कार्यकारिणी के दूसरे सत्र से पूर्व पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि भाजपा महज एक पार्टी नहीं है, अपितु ऐसा परिवार है, जिसमें मुखिया सबसे पहले अपने परिवार के सदस्यों की चिंता करते हैं। राष्ट्र प्रथम, दल द्वितीय तथा स्वयं को तृतीय स्थान पर प्राथमिकता देने की परंपरा का ही परिणाम है कि जब भी देश पर कोई भी विपदा, कोई आपत्ति आती है तो भाजपा कार्यकर्ता तन-मन-धन से मजबूत इच्छाशक्ति के साथ जुट जाते हैं। उन्होंने कहा कि क्या शहर, क्या गांव, हर गली कूचे तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी पहुंच सुनिश्चित करते हुए जरूरतमंदों की सेवा की है। 

राज्यमंत्री ढांडा ने कहा कि कोरोना पीड़ित को ऑक्सीजन, दवाई, आक्सीजन बैड, वेंटिलेटर की व्यवस्था में दिनरात सहयोग करना, अस्पतालों में पीड़ित ले साथ-साथ उनके सहायकों को सेवा रसोई के माध्यम से भोजन की व्यवस्था कराना भी शामिल था। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा कोरोना महामारी के इस दौर में बनाई गई विशेष कार्य योजनाओं को प्रभावी तरीके से निभाने के लिए संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता बधाई का पात्र है। 

उन्होंने कहा कि आज से पहले भारत मे महामारी की स्थिति में 20 से 24 साल में दवाई मिलती थी, लेकिन उनके दिशा-निर्देशों का असर था कि महज 130 दिन में 23 करोड़ डोज बनाना सम्भव हो सका। 21 जून से सभी राज्यों में 18 वर्ष से ऊपर के नागरिकों को निशुल्क टीका लगवाने की व्यवस्था की। मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि प्रदेश में भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कोरोना के चलते आर्थिक मार झेल रहे गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लाखों परिवारों, किसान, छोटे दुकानदारों के लिए 1200 करोड़ रुपए के राहत पैकेज का ऐलान किया है।

फ्रंटलाइन पर काम कर रहे चिकित्सकों, गैर चिकित्सीय स्टाफ, पुलिस, सफाई कर्मचारी, आंगनवाड़ी कर्मचारियों समेत विभिन्न अधिकारी, कर्मचारियों को एक्सग्रेसिया पालिसी के तहत कवर किया। मंडियों में फसल डालने के दौरान किसान और आढ़तियों को बीमा कवर देना, बीपीएल परिवार के सदस्यों को निजी अस्पताल में इलाज के लिए 7 हजार रुपए देने जैसे संवेदनशील निर्णय लिए। कोरोना के कारण गरीबी रेखा से नीचे परिवार के सदस्य की मृत्यु होने पर 2 लाख रुपए का अनुदान देना, कोरोना में अपने अभिभावकों को खो चुके बच्चों के पालन-पोषन के लिए सरकार ने जिम्मेदारी अपने ऊपर लेते हुए मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना को शुरू किया।

उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में भी सरकार ने विकास का पहिया रुकने नहीं दिया और इस अवधि में 4 हजार करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण हुआ है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ द्वारा तीसरी लहर से निपटने के लिए 16 हजार वालिंटियर तैयार करने से हम उनकी आमजन के प्रति जिम्मेदारी का अहसास कर सकते हैं कि आखिर किस प्रकार संगठन का केंद्र बिंदु आमजन के बचाव के लिए हरम्भव कदम उठाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह राष्ट्र एवं समाज उत्थान के लिए अपने दायित्व को अधिक ऊर्जा के साथ निभाएं, तभी भारतीय जनता पार्टी जन-जन के दिल दिमाग पर छाएगी।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?