Home Kurukshetra News 43वें दिन दैनिक नये मामलों की तुलना में दैनिक रिकवरी अधिक रही, साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 5% से नीचे, वर्तमान में 3 प्रतिशत

43वें दिन दैनिक नये मामलों की तुलना में दैनिक रिकवरी अधिक रही, साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 5% से नीचे, वर्तमान में 3 प्रतिशत

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स इंडिया

दिल्ली। देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक वैक्सीन की 30.79 करोड़ डोज लगाई गई हैं। भारत में पिछले 24 घंटों में वैक्सीन की 60.73 लाख खुराकें लगाई गईं। पिछले 24 घंटों में भारत में 51,667 नये मामले दर्ज हुये। भारत में सक्रिय मामले कम होकर 6,12,868 तक पहुंचे। अब तक पूरे देश में कुल 2,91,28,267 मरीज स्वस्थ हुये।

पिछले 24 घंटों के दौरान 64,527 मरीज स्वस्थ हुये। पिछले लगातार 43वें दिन दैनिक नये मामलों की तुलना में दैनिक रिकवरी अधिक रही। रिकवरी दर में इजाफा, वह 96.66 प्रतिशत पहुंची। साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर पांच प्रतिशत से नीचे कायम। वर्तमान में यह 3.00 प्रतिशत है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.98 प्रतिशत है, जो लगातार 18वें दिन पांच प्रतिशत से कम पर कायम है। जांच क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ, अभी तक कुल 39.95 करोड़ से अधिक जांचें की जा चुकी हैं।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?