Home haryana कांग्रेस में शामिलः3 पूर्व विधायक, एक मौजूदा व एक पूर्व पालिका चेयरमैन, 12 मौजूदा पार्षद व पूर्व पार्षद सहित दर्जनों नेता कांग्रेस में शामिल

कांग्रेस में शामिलः3 पूर्व विधायक, एक मौजूदा व एक पूर्व पालिका चेयरमैन, 12 मौजूदा पार्षद व पूर्व पार्षद सहित दर्जनों नेता कांग्रेस में शामिल

by ND HINDUSTAN
0 comment

गठबंधन सरकार अब चंद महीनों की मेहमान है – भूपेंद्र सिंह हुड्डा

बीजेपी, जेजेपी, इनेलो, बीएसपी छोड़कर आये नेताओं, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में भरोसा जताया

कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले साथियों को पूरा मान सम्मान मिलेगा – उदयभान

कांग्रेस का संगठन गांव-गांव में मजबूत हो रहा और भाजपा का ‘पन्ना संगठन’ उखड़ता जा रहा – दीपेंद्र हुड्डा

न्यूज डेक्स संवाददाता

चंडीगढ़। आज नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष चौ. उदयभान व सांसद दीपेंद्र हुड्डा की मौजूदगी में भाजपा-जजपा, इनेलो, बीएसपी को तगड़ा झटका देते हुए 3 पूर्व विधायकों, एक मौजूदा चेयरमैन नगरपालिका, एक पूर्व चेयरमैन नगरपालिका, करीब एक दर्जन मौजूदा पार्षद व कई पूर्व पार्षद सहित दर्जनों नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। बीजेपी, जेजेपी, इनेलो, बीएसपी छोड़कर आये नेताओं पार्टी पदाधिकारियों व सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में भरोसा जताया। इस दौरान चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने सभी का पार्टी में स्वागत किया और कहा कि गठबंधन सरकार अब चंद महीनों की मेहमान है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में केवल 8 महीने बचे हैं आगामी मार्च तक चुनाव की तारीखें घोषित हो जाएंगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव के साथ विधान सभा चुनाव कराने की वकालत करते हैं यदि ऐसा हुआ तो विधान सभा चुनाव में भी 8 महीने ही रह गए हैं। बीजेपी और जेजेपी के अनेकों नेता हमारे संपर्क में हैं और कभी भी काँग्रेस जॉइन कर सकते हैं। कांग्रेस का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस दौरान पूर्व केन्द्रीय मंत्री जय प्रकाश, पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, पूर्व सांसद सुशील इंदौरा भी मौजूद रहे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ. उदयभान ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले साथियों को पूरा मान सम्मान देने का भरोसा देते हुए कहा कि काँग्रेस चुनावी जंग में उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार है। प्रदेश का हर वर्ग इस सरकार से पहले ही परेशान है, अब तो सत्ता में बैठी बीजेपी-जेजेपी के नेता, कार्यकर्ता इनसे इस कदर दु:खी हो चुके हैं कि अब कांग्रेस कार्यकर्ता बनकर चुनाव में पूरी सरकार को पलटने के लिए बेताब हैं।

इस अवसर पर सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि पिछले 8-9 महीने में विभिन्न दलों के 29 पूर्व विधायक व सैंकड़ों पार्टी पदाधिकारी, हज़ारों कार्यकर्ता, नेता प्रतिपक्ष चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ.उदयभान के नेतृत्व में कांग्रेस जॉइन कर चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा संख्या सत्ताधारी बीजेपी-जेजेपी छोड़कर आने वालों की है। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस का संगठन गाँव-गाँव में मजबूत हो रहा है और पन्ने तक सीमित भाजपा का ‘पन्ना संगठन’ उखड़ता जा रहा है।

आज शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से बाढ़डा हलके से पूर्व विधायक कर्नल रघुबीर सिंह छिल्लर (INLD); गुहला चीका, कैथल से पूर्व विधायक और भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य फूल सिंह खेड़ी; बाढ़डा हलके से पूर्व विधायक रहे नृपेन्दर सिंह (बीजेपी); जेजेपी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व जिलाध्यक्ष फरीदाबाद ठाकुर राजा राम सिंह, बीजेपी छोड़कर आए जुलाना नगर पालिका चेयरमैन जसबीर; नरवाना से भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व जिला सचिव भाजपा जींद सुमन बेदी; नगरपालिका बरवाला के पूर्व चेयरमैन हेमराज गुडाली, सीवन हल्का गुहला के कन्नू राम वाल्मीकि डॉ. भीमराव अंबेडकर दलित जन कल्याण समिति, भारतीय सफाई कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महासचिव, कुरुक्षेत्र लोकसभा के पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी और पेहवा से बसपा उम्मीदवार रहे सरदार ओंकार सिंह ककड़, बरवाला से जेजेपी के पूर्व प्रदेश सचिव जगदीश राय, नरवाना से वार्ड 22 के निगम पार्षद डॉ संजय गर्ग, वार्ड 9 के निगम पार्षद बलजीत चोपड़ा, पूर्व पार्षद दलबीर सिंह रंगा, जुलाना वार्ड 4 के पार्षद संदीप नगर, जुलाना वार्ड 9 के पार्षद सुभाष पांचाल, जुलाना वार्ड 12 के पार्षद रामकला, पंडित बाबा नन्द किशोर छोटी वाले (गुहला चीका), पूर्व चेयरमैन मार्केट कमेटी सीवन एवं जिला प्रधान कंबोज बिरादरी सरदार जरनैल सिंह, गुरुद्वारा कमेटी प्रधान सीवन सरदार मस्तान सिंह चीमा, लोहार सभा प्रधान जरनैल सिंह कवारतन, ठेकेदार राजेश वाल्मीकि चीका, धनक सभा प्रधान दलबीर सिंह धनक (चीका), गुज्जर सभा प्रधान जसवंत सिंह गुज्जर, ओम प्रकाश बाल्मीकि, इनेलो के धरमपाल बाल्मीकि, गुरनाम सिंह वाल्मीकि (सलेमपुर), सरदार फौजी गुरचरण सिंह (लालपुर), फतेसिंह वाल्मीकि (मलिकपुर), करमचंद प्रजापति (कवारतन), काला राम वाल्मीकि (कवारतन), रोशन वाल्मीकि (कवारतन), रामफल वाल्मीकि (बलबेहड़ा), सरदार कुलबीर सिंह (रसूलपुर), ठेकेदार सुरेश वाल्मीकि (डोहर), प्रधान वाल्मीकि समाज शुभम मलिक वाल्मीकि (सीवन), सोनू वाल्मीकि (डोहर), सुजल चौहान (सीवन), संदीप मलिक (सीवन), विनोद मलिक (सीवन), रोहित मलिक (सीवन), अमन सहोता (सीवन), सुमित मलिक (सीवन), विक्रम मलिक (सीवन), देव चौहान (सीवन), साहिल वाल्मीकि (ककेहड़ी), विशाल मलिक (सीवन), संजय मलिक (सीवन), भगत प्रधान (सीवन), प्रिंस डोहर, सोनी गागट, अनिल गागट, काला डोहर, गुरतेज सीवन, सुरेंदर सिंह फौजी, सरदार गुरजंत सिंह, कुलबीर सिंह, इंद्रजीत सिंह, जेजेपी के पूर्व महासचिव पंचायती राज भानु प्रकाश मलिक, राजेंदर मलिक, कृष्ण व्यापार मण्डल के सचिव रामदेव, प्रेम गोयल, भीम कट्टू, सुरेश जांगड़ा, सतबीर पुनिया, जयदेव, पूर्व हल्का अध्यक्ष राजेंदर मलिक, ठाकुर सुरेंदर बोहरे, मामदीपुर सरपंच सुभाष, सुनपेड सरपंच बलवंत सिंह, देवी सरपंच, डालचंद सरपंच, धर्मवीर सरपंच, रोहतान सरपंच, अजीत सरपंच, अनिल जैलदार, वीरपाल नंबरदार, सतपाल सिंह चेयरमैन, ठाकुर कमल प्रधान, ठाकुर गुरदयाल सिंह तोमर, ठाकुर राजवीर सिंह, ठाकुर राजेंदर सिंह, ठाकुर मेहरचंद सरपंच, रोहित, ठाकुर धनसिंह प्रधान, जगत सिंह रावत, संदीप लडौली, धर्मपाल सरपंच असावटी, राकेश नंबरदार, विजय ठेकेदार, चंदरसेन, पप्पू नंबरदार, रवींद्र दरोगा, महेश भाटी, केशव प्रधान, अनिल सरपंच, केशव रावत आदि शामिल रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?