Home haryana नरेंद्र शर्मा निंदी बने अखिल भारतीय सारस्वत ब्राह्मण सभा के सर्वसम्मति से प्रधान,नवनिर्वाचित पदाधिकारी 11 जुलाई को लेंगें शपथ

नरेंद्र शर्मा निंदी बने अखिल भारतीय सारस्वत ब्राह्मण सभा के सर्वसम्मति से प्रधान,नवनिर्वाचित पदाधिकारी 11 जुलाई को लेंगें शपथ

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। पूर्व नगर पार्षद नरेंद्र शर्मा निंदी को सर्वसम्मति से अखिल भारतीय सारस्वत ब्राह्मण सभा का प्रधान चुना गया गया है। नरेंद्र शर्मा निंदी 15 वर्ष तक लगातार नगर पार्षद रहे और वर्तमान में उनकी धर्मपत्नी वार्ड-3 से पार्षद हैं। उल्लेखनीय है कि नरेंद्र शर्मा निंदी नगर की कई सामाजिक व धार्मिक सस्थाओं से जुडे हुए हैं और प्रसिद्ध समाजसेवी हैं।

चुनाव अधिकारी दीपक कुमार पाई ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि अशोक सेहरदा को महासचिव, सोहनलाल धनौरा को वरिष्ठ उपप्रधान, हुस्नलाल व सत्यवान हिसार को उपप्रधान, बृज शर्मा यमुनानगर को कोषाध्यक्ष तथा सुशील बख्शी अंबाला को प्रेस सचिव निर्वाचित घोषित किया गया है। दीपक पाई ने बताया कि नामांकन पत्र भरने के दिन इन सभी नामों पर सहमति बन गई और चुनाव सर्व सम्मति से संपन्न हो गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी 11 जुलाई को सारस्वत ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में शपथ ग्रहण करेंगें। 

निर्वाचन के पश्चात नरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने धर्मशाला के प्रांगण में भगवान परशुराम की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। सभा के सदस्यों ने सभी पदाधिकारियों को फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। नरेंद्र शर्मा निंदी ने सर्वसम्मति से चुनाव होने पर सभा के सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनकी टीम को जो जिम्मेवारी सौंपी गई है वे उसे पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगें।  

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?