न्यूज डेक्स इंडिया
दिल्ली। भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत कोविड-19 टीके की 31.50 करोड़ खुराक दी गयीं। पिछले 24 घंटे में देश में टीके की 61.19 लाख खुराक दी गयीं। पिछले 24 घंटे में 48,698 दैनिक नये मामले दर्ज किए गए। इसी के साथ भारत में सक्रिय कोविड केस की संख्या घटकर 5,95,565 हो चुकी है। यह संख्या 86 दिनों के बाद छह लाख से कम हुई।वहीं सक्रिय मामले, कुल मामलों का 1.97 प्रतिशत है।
देश में अब तक कुल 2,91,93,085 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 64,818 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। लगातार 44 वें दिन बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या दैनिक नये मामलों की संख्या से ज्यादा है,जबकि रिकवरी रेट बढ़कर 96.72 प्रतिशत हुआ।साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट पांच प्रतिशत से कम बना हुआ है, इस समय 2.97 प्रतिशत है। वहीं दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.79 प्रतिशत, लगातार 19वें दिन पांच प्रतिशत से कम है। जांच की क्षमता में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है,जबकि अब तक कुल 40.18 करोड़ जांच हो चुकी है।