Home Kurukshetra News स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 हरियाणा का एक भी शहर टॉप-10 में नहीं आया

स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 हरियाणा का एक भी शहर टॉप-10 में नहीं आया

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

चंडीगढ़,20 अगस्त। स्वच्छता सर्वेक्षण 2020हरियाणा का एक भी शहर टॉप-10 में नहीं आया, फरीदाबाद 38वें स्थान पर रहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्वच्छता सर्वेक्षण के 5वें संस्करण स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के परिणामों की घोषणा की। स्वच्छता की स्टेट रैंकिंग में 100 से कम अर्बन लोकलबॉडी वाले राज्यों में 1678.84 स्कोर के साथ हरियाणा दूसरे स्थान पर है। वहीं 10 लाख से ज्यादा की आबादी वाले शहरों में एक बार फिर इंदौर पहले स्थान पर रहा है। टॉप-10 में हरियाणा का एक भी शहर नहीं है। फरीदाबाद जिले का 38वां स्थान रहा।1 से 10 लाख की जनसंख्या तक की आबादी वाले शहरों में हरियाणा का करनाल शहर 17वें स्थान पर रहा है। इसी सूची में रोहतक 35वें स्थान पर, पंचकूला 56वें स्थान पर, गुड़गांव 62वें स्थान पर, सोनीपत 103वें स्थान पर, हिसार 105वें स्थान पर, रेवाड़ी 118वें स्थान पर, अम्बाला 120वें स्थान पर, यमुनानगर 147वें स्थान पर, पानीपत 160वें स्थान पर रहा। कैंटोनमेंट बोर्ड में जालंधर कैंट पहले स्थान पर रहा। वहीं हरियाणा का अम्बाला कैंट 27वें स्थान पर रहा।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?