पेड़ पौधे ही वातावरण को शुद्ध और हमें ऑक्सीजन देते है :चंद्रभान गुप्ता
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत (पंजी.) थानेसर द्वारा संचालित विद्यालय महाराजा अग्रसेन सीनियर पब्लिक स्कूल दबखेड़ी एवं थानेसर में शनिवार को पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर संस्था के प्रधान चंद्रभान गुप्ता ने कहाकि हर व्यक्ति को अपने जीवन काल में पौधरोपण अवश्य करना चाहिए। पौधा ही व्यक्ति के जीवन के लिए ऑक्सीजन देता है।
उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए पौधारोपण करने के लिए सभी को प्रोत्साहित किया। इसी के साथ गुप्ता ने बताया कि कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए तीसरा टीकाकरण शिविर अग्रवाल धर्मशाला, मोती चौंक मेन मार्केट में 29 जून मंगलवार को प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
इस शिविर में कोविड शील्ड की पहली व दूसरी खुराक 18 वर्ष से अधिक सभी आयु वर्ग को लगाई जायेगी। संस्था के महासचिव भूषण पाल मंगल एवं कोषाध्यक्ष रामकुमार गोयल ने लोगो को ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन लगवाने के लिए आग्रह किया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ ने पौधों की देखभाल व संरक्षण का संकल्प लिया। समारोह में विपिन अग्रवाल सहसचिव, जंग बहादुर सिंगला प्रबन्धक, राज कुमार मित्तल, जितेंद्र अग्रवाल, नवीन गोयल, विकास बंसल, रुचिका बंसल व विद्यालय का सम्पूर्ण स्टॉफ मौजूद रहा।