Home Kurukshetra News पर्यावरण स्वच्छ व सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को लगाने चाहिए एक पौधा:ज्ञानानंद

पर्यावरण स्वच्छ व सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को लगाने चाहिए एक पौधा:ज्ञानानंद

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक नागरिक अपने जीवन में कम से कम एक पौधा जरुर लगाना चाहिए। इस धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को हरा-भरा बनाने के लिए  कुरक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से तीर्थो पर भी पौधारोपण किया जा रहा है। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद मंगलवार को देर सायं ब्रहमसरोवर के पास पौधारोपण कार्यक्रम में अधिकारियों से बातचीत कर रहे थे।

इससे पहले गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, केडीबी के मादन सचिव मदन मोहन छाबड़ा, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनुभव मेहता, करनाल नगर निगम के संयुक्त आयुक्त गगनदीप सिंह ने ब्रहमसरोवर के मुख्य द्वार के निकट पौधारोपण किया। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने कहा कि अपने घर परिवार के किसी भी उत्सव पर जन्मदिवस या पुण्यतिथि या सालगिरह एक पौधा अवश्य लगाएं साथ ही पौधों को लगाने के साथ-साथ उनका ध्यान भी अवश्य रखें सुनिश्चित करें कि आपके द्वारा लगाया हुआ पौधा पेड़ का रूप ले सके।

जब तक धरती पर पेड़ रहेंगे तक तब मनुष्य के लिए धरती पर जीवन सम्भव रहेगा, पेड़ों के ना रहने से हमें जीवनदायिन आक्सीजन  नहीं मिलेगी और ना ही धरती पर बरसात होंगे, क्योंकि पेड़ ही बरसात लाने में सहायक होते है। उन्होंने कहा कि शहरों में वायु प्रदूषण की वजह से अस्थमा, उच्च रक्तचाप, फेफड़े की बीमारियां, आंखों के रोग, सिरदर्द जैसी बीमारियां हो रही है। औसतन हर शहरी व्यक्ति किसी न किसी रोग से ग्रसित है। इस सबसे छुटकारा पाने का एकमात्र उपाय अधिक से अधिक संख्या में पेड़ पौधों को लगाना और उनकी परवरिस करना है। इस मौके पर केडीबी के जेई अमन कुमार उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?