Home haryana चंद घंटों में तीन हत्याओं से दहल गया कुरुक्षेत्र,एक बाद एक हुई धर्मनगरी में तीन युवकों की हत्या

चंद घंटों में तीन हत्याओं से दहल गया कुरुक्षेत्र,एक बाद एक हुई धर्मनगरी में तीन युवकों की हत्या

by ND HINDUSTAN
0 comment

43 वर्षीय अमरजीत सिंह अपने गांव साहनी फार्म किरमिच से मंगलवार शाम को घर से अपनी स्कूटी पर निकला था

रात करीब 10 बजे तक नहीं पहुंचा था घर, तलाश शुरु हुई तो आज एनआईटी गेट के सामने नाले में उसका शव मिला

23 साल पवन की रेलवे लाईन पर खुर्दा चलाने वाले तीन लड़कों ने सिर में ईंट और पेट व छाती में चाकू मार की हत्या

अमीन निवासी रविकांत शर्मा का शव खेत में बने कमरे में बेड पर मिला

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में एक ही रात में विभिन्न स्थानों पर तीन हत्याएं होने से सनसनी फैल गई है। हत्या के मामलों से जिलावासियों में भय का माहौल है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहली घटना में पुलिस को दी शिकायत में हरदेव सिंह ने बताया कि उसका छोटा भाई 43 वर्षीय अमरजीत सिंह अपने गांव साहनी फार्म किरमिच से गत मंगलवार की शाम को घर से अपनी स्कूटी पर सवार होकर अपने निजी काम के लिए साहनी फार्म डेरा से कुरुक्षेत्र के लिए गया था। जब वह रात करीब 10 बजे तक घर पर नही पहुंचा तो वे उसकी तलाश के लिए निकले।

उन्होंने एनआईटी गेट के सामने नाले में एक शव पड़ा देखा। मोबाईल की लाईट जलाकर देखा तो वह अमरजीत पाया। जिसके गले पर तेजधार हथियार का कट लगा हुआ व सिर व पेट के बाईं तरफ चोट के निशान दिखाई दिए। हरदेव सिंह ने आरोप लगाया कि अंकित, अंकुश व मनोज ने उसके भाई की हत्या की है। पुलिस ने इस संदर्भ में तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वही दूसरे मामले में विक्रम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका छोटे भाई 23 वर्षीय पवन कुमार की  रेलवे लाईन पर शराब का खुर्दा चलाने वाले तीन लड़कों ने सिर में ईंट मारकर और बाद में पेट व छाती में चाकू मार कर हत्या कर दी है। पुलिस ने इस संदर्भ में नामालूम तीन अज्ञात लड़कों के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसके अलावा तीसरे मामले में गांव अमीन निवासी रविकांत शर्मा का शव खेत में बने कमरे में बेड पर मिला है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान देखकर पुलिस ने तेजधार हथियारों से हत्या की आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि गांव अमीन का युवक रविकांत शर्मा उर्फ विपिन का मंगलवार की रात को दो बजे के करीब घर से खेतों में पानी देखने के लिए निकला था। अमीन गांव में मृतक रविकांत के भाई दीपचंद ने बताया कि उसका भाई खेत में पानी लगाने गया था,जबकि वह दूसरी जगह पानी लगा रहा था जब वह पानी लगाकर वापस आया तो उसे रविकांत खून में लथपथ मिला रमेश कुमार ने भी अपने भाई के साथ हुए हादसे बारे विस्तार से जानकारी दें वही आदर्श थाना प्रभारी मांगेराम ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एनआईटी के पास नाले में डेड बॉडी पड़ी है जिसे कब्जे में लिया गया अमीन गांव में भी मर्डर हुआ है उसकी भी जांच की जा रही है।वही थानेसर के विधायक सुभाष सुधा ने बुधवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर मृतक के परिजनों को आश्वासन दिया है कि मामले में दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?