Home haryana टैलेंट सर्च प्रतियोगिता में चाणक्य स्कूल देवकांत रहा प्रथम, भारती तृतीय

टैलेंट सर्च प्रतियोगिता में चाणक्य स्कूल देवकांत रहा प्रथम, भारती तृतीय

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

उचाना।टैलेंट सर्च फैडरेशन आफ इंडिया के नॉर्थ इंडिया मुख्यालय, हिसार द्वारा कनिष्ठ व वरिष्ठ दो वर्गों में 8 से15 वर्ष व 16 से 30 वर्ष की आयु के मध्य दूसरी आनलाइन टैलेंट सर्च प्रतियोगिता का आयोजन कोविड-19 के नियमानुसार 15 अप्रैल से 15 मई के बीच किया गया। दोनों वर्गों में देश भर से लगभग 700 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस आनलाइन कार्यक्रम में चुटकले, गीत, भजन, कविता पाठ, कामेडी व कहानियों आदि पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

चाणक्य इंटरनेशनल स्कूल कसुहन के प्रिंसीपल रामचंद्र अत्री ने बताया कि प्रतियोगिता में स्कूल की छात्रा भारती 8 वर्ष प्रदेश में तीसरे स्थान पर रही। तीसरी कक्षा की छात्रा ने अपने चुटकले सुनाकर कनिष्ठ व वरिष्ठ ओवर ऑल दोनों वर्गों के सभी प्रतिभागियों में पूरे भारतवर्ष में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 कनिष्ठ वर्ग में पांचवीं कक्षा के छात्र देवकांत 10 वर्ष ने अपने चुटकले सुनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। 
अत्री ने दोनों विद्यार्थी भारती, देवकांत को भविष्य में आगे बढऩे हेतू प्रेरित करते हुए अपने संदेश में कहा सभी बच्चों को ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर भाग लेते रहना चाहिए।

इन दोनों बच्चों को उपरोक्त फैडरेशन द्वारा कोरोना महामारी के बाद हिसार में एक विशाल आयोजन में सम्मानित किया जाएगा। चाणक्य स्कूल के चेयरमैन देवेंद्र अत्री, डायरेक्टर संदीप चहल ने भारती, देवकांत की बहुत बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि कोविड के बाद स्कूल खुलने पर दोनों बच्चों को संस्था द्वारा भी सम्मानित किया जाएगा।  

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?