Home Kurukshetra News कडे़ सुरक्षा प्रबंधों में पीटीआई परीक्षा

कडे़ सुरक्षा प्रबंधों में पीटीआई परीक्षा

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र, 23 अगस्त।  अतिरिक्त उपायुक्त वीणा हुड्डा ने कहा कि कुरुक्ष्ेात्र जिले में पीटीआई पद की परीक्षा कडे सुरक्षा प्रबंधों और सोशल डिस्टेंस के नियमों की पालना करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से पूर्ण हुई। प्रशासन की तरफ से जिले में बनाएं गए 20 परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इन परीक्षा केन्द्रों में लगभग 2 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है।  एडीसी वीणा हुड्डा ने रविवार को बातचीत करते हुए कहा कि पीटीआई पद की परीक्षा के लिए कुरुक्षेत्र जिले में 20 परीक्षा केंद्र बनाएं गए थे।

इन परीक्षा केन्द्रों में दोपहर 1 बजे से लेकर दोपहर 2 बजकर 15 मिनट तक परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए 8 डयूटी मैजिस्ट्रेट, 8 अतिरिक्त डयूटी मैजिस्ट्रेट और 5 एससीएस पदाधिकारियों के साथ-साथ डीएसपी और पर्याप्त मात्राा में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति की गई थी। इसके अलावा जिला राजस्व अधिकारी डा. चंादी राम चौधरी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केन्द्रों को पूर्णत्य सेनिटाईज किया गया,सीसीटीवी कैमरों के साथ-साथ जैमर की व्यवस्था की गई थी और नोडल अधिकारी डा. चांदी राम चौधरी ने परीक्षा की पलपल की गतिविधि पर नजर रखी। इन परीक्षा केन्द्रों में लगभग 2 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है।

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों के आपसी तालमेल के साथ पीटीआई की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई है। नोडल अधिाकरी डा. चांदी राम चौधरी ने कहा कि पीटीआई पद की परीक्षा के लिए बनाएं गए लगभग 20 परीक्षा केन्द्रों में लगभग 2 हजार परीक्षार्थियों ने सोशल डिस्टेंस, मास्क लगाकर तमाम नियमों की पालना करते हुए परीक्षा दी है। उन्होंने कहा कि परीक्षा के आयोजन में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की सदस्या नीलम अवस्थी के साथ-साथ अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों का भी सहयोग रहा। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?