दिल्ली। दिल्ली एनसीआर और रोहतक में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप 10 बजकर 37 मिनट पर आया। हरियाणा के झज्जर के दुजाना गांव का केंद्र बताया गया है।भूकंप की तीव्रता 3.07 आंकी गई है। समाचार लिखे जाने तक किसी भी प्रकार के जान माल की क्षति की सूचना नहीं थी।