Home haryana बढ़ती महंगाई के विरोध में सड़कों पर उतर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

बढ़ती महंगाई के विरोध में सड़कों पर उतर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

by ND HINDUSTAN
0 comment

बढ़ती महंगाई ने तोड़ी जनता की कमर : अशोक अरोड़ा 


भाजपा सरकार की गलत नितियों के कारण आसमान छू रहे तेलों के दाम 

महिला कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में किया गया प्रदर्शन 

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। बढ़ती महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। सेक्टर-13 स्थित कांग्रेस भवन में एकत्रित हुए कांग्रेसी प्रदर्शन करते हुए अग्रेसन चौक पर पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ता अपने सिरों पर गैस सिलेंडर लिए हुई थीं व महिलाओं ने थाली पीटकर महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया व सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम होने के बावजूद भी पैट्रोल और डीजल की कीमतें प्रतिदिन बढ़ाई जा रही हैं। वहीं गैस सिलेंडर महंगे कर दिए गए हैं जिससे देश की जनता में रोष पनप रहा है।

अरोड़ा ने कहा कि तेलों की बढ़ती कीमतों का प्रभाव सीधा महंगाई पर पडता है। पहले ही कोरोना की मार झेल रहे लोगों का काम धंधा ठप्प है। युवा बेरोजगार हो गए हैं, उपर से बढ़ती महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है। सरकार को चाहिए तो यह था कि लॉकडाउन में गरीब लोगों को 6-6 हजार रूपए प्रति माह देते ताकि वे अपने परिवार का पेट पाल सकें लेकिन सरकार लगातार हर चीज के रेट बढाने पर लगी हुई है। आज हर चीज की कीमतें आसमान को छू रही हैं। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार कोरोना और महंगाई दोनो पर काबू पाने में बुरी तरह विफल रही है। आज महिला कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन कर मांग की जा रही है कि सरकार महंगाई पर रोक लगाए व गरीब लोगों के खातों में 6-6 हजार रूपए प्रति माह डाले। 

लाडवा के विधायक मेवा सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार कोरोना की मार झेल रहे लोगों के जख्मों पर मरहम लगाने की बजाए नमक छिड़कने का काम कर रही है। आए दिन डीजल व पैट्रोल के दाम बढ रहे हैं। देश में पैट्रोल का भाव 100 रूपए प्रति लीटर से भी अधिक हो गया है। कोरोना के कारण दुकानदारों का काम धंधा ठप्प है। बेरोजगार युवाओं को राहत देने की बजाए सरकार की नीतियों के कारण दिन-प्रतिदिन महंगाई बढ रही है। विधायक ने कहा कि कांग्रेस ने अंतरराष्ट्रीय मार्किट में कच्चे तेल का भाव अधिक होने के कारण भी इसका प्रभाव देश की जनता पर नही पडने दिया। लेकिन विडंबना है कि आज भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण तेल के भाव लगातार आसमान को छू रहे हैं। 

महिला कांग्रेस कार्यकर्ता निशी गुप्ता व बिमला सरोहा ने कहा कि देश में मोदी सरकार ने हा-हाकार मचा रखा है और हर व्यक्ति सड़क पर उतरने को मजबूर है। यही कारण है कि आज सोनिया गांधी के आह्वान पर पूरे देश में प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होने कहा कि बढती महंगाई के कारण गृहणियों का बजट डगमगा गया है। गैस की बढती कीमतों के कारण आम आदमी का खाना बनाना भी मुश्किल हो गया है। आम लोगों की थाली से सब्जी व दालें भी खत्म होने लगी हैं। आमजन कैसे अपना गुजर बसर करे, यह चिंता का विषय बन गया है। उन्होने मांग करते हुए कहा कि सरकार महंगाई पर लगाम लगाए ताकि आमजन भी चैन से रह सके। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश संगठन सचिव सुभाष पाली, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट कुरुक्षेत्र के पूर्व चेयरमैन जलेश शर्मा,, निशी गुप्ता, बिमला सरोहा, रमा भट्ट, मेहर सिंह रामगढ़, प्रवेश राणा, नरेंद्र शर्मा निंदी,सुरेंद्र सैनी भिवानीखेड़ा, सुनीता बतान, सत्य शर्मा, प्रेम हिंगाखेड़ी, बबली शांतिनगर, ओमप्रकाश हथीरा, सतीश गर्ग, विवेक भारद्वाज, अमित गर्ग शैंकी सहित सैंकडों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?