बाबैन में तेल व गैस वृद्धि के खिलाफ भाकियू के पदाधिकारियों ने किया रोष प्रर्दशन
न्यूज डेक्स संवाददाता
बाबैन।आज सयुक्त मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने बाबैन में महंगाई के विरोध में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम कि अध्यक्षता भाकियू के बाबैन ब्लाक प्रधान सतबीर घिसरपड़ी ने की। इस मौके पर किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करके विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर किसान नेता नायब सिंह पटाकमाजरा ने बढ़ते पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दामों के विरोध में गैस चूल्हा और कम्बाईन में धक्का मारकर रोष प्रर्दशन किया। इस दौरान अकड़ बकड़ ब बे बो, डीज़ल 90, पेट्रोल 100 और 100 में लगा धागा, सिलेंडर उछलकर भागा, ऐसा भागा है कि आम आदमी से तो दूर ही होता जा रहा है के नारे लगाकर भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना की।
नायब सिंह पटाकमाजरा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं, जहां 100 रुपए का पेट्रोल किसी स्कूटी या बाइक में 2 से 3 दिन चलता था, अब आम आदमी को पेट्रोल अगले दिन डलवाना पड़ जाता है। ं डीजल के बढ़ते दाम से किसान से लेकर आम आदमी भी परेशान है, क्योंकि उसका सीधा असर ट्रांसपोर्ट पर पड़ता है। जिस कारण आम आदमी की जेब खाली होने लगती है।
नायब सिंह ने कहा कि सरकार को पैट्रोल और डीजल पर लगनी वाली एक्साइज ड्यूटी और टैक्स में कटौती करनी चाहिए, ताकि जनता राहत महसूस हो। पेट्रोल बाबैन में 97 रुपए 52 पैसे, वहीं डीज़ल 90 रुपए पहुंच चुका है। पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों ने जनता का जीना मुहाल कर दिया है। किसान नेताओं ने भाजपा नेताओं की नीतियों ओर व्यावहार की कड़े शब्दे में आलोचना की कि यदि सरकार ने तेज वृद्धि को वापिस नहीं लिया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
नायब सिंह ने कहा कि किसान पिछले आठ माह से दिल्ली के बार्डर पर इतनी तपती गर्मी में बैठा है लेकिन भाजपा के नेता अपने दफतरों में एसी चलाकर आराम फरमा रहे है किसानों को किसी भी भाजपा नेता ने कोई चिंता नही है और जब तक तीनों काले काननू वापिस नही होंगे तब तक प्रर्दशन जारी रहेगा। इस मौके पर ब्लाक प्रधान सतबीर घिसरपड़ी, सुखविन्द्र भूखड़ी, पूर्व ब्लाक प्रधान लाल सिंह, विपिन घिसरपड़ी, चरण सिंह सुनारियों, राम सिंह मुहवाखेड़ी, दलविन्द्र मंगौली, डिम्पल घिसरपड़ी व अन्य भाकियू के पदाधिकारी मौजूद रहे।