Home Kurukshetra News नशे के खिलाफ मुहिम, यात्रा कर रहे पहलवान विजेंद्र सिंह पहुंचे कुरुक्षेत्र

नशे के खिलाफ मुहिम, यात्रा कर रहे पहलवान विजेंद्र सिंह पहुंचे कुरुक्षेत्र

by ND HINDUSTAN
0 comment

आर्यन/न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र,23 अगस्त। नशे के खिलाफ जागरूकता के लिए पूरे हरियाणा की यात्रा कर रहे पहलवान विजेंद्र सिंह के कुरुक्षेत्र पहुंचने पर शहर के युवाओं ने जोरदार स्वागत किया।  नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान हेतु उन्होंने गत 15 अगस्त को गांव डूडी वाला  बालाजी आश्रम से यात्रा शुरू की थी  जो तमाम, हंसी, हिसार, फतियाबाद, अगवा, सिरसा, संगरूर  जिला पंजाब, जींद, नरवाना, टहलना, पीपल था, रोहतक, सोनीपत गन्ने, पानीपत, करनाल,  और कल शाम कुरुक्षेत्र पहुंची है। द्रोणाचार्य स्टेडियम कुरुक्षेत्र पहुंचने पर सभी युवाओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

उन्होंने द्रोणाचार्य स्टेडियम के सभी खिलाड़ियों को संबोधित किया एवं जीवन में कभी नशा ना करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कुरुक्षेत्र जिला प्रशासन और पैडल बियोंड संस्था द्वारा चलाए जा रहे गलियारा कार्यक्रम में पहुंच कर सभी लोगों को संबोधित किया और साइकिल यात्रा में भाग भी लिया और नशे का प्रयोग ना करने की शपथ दिलाई।इस अवसर पर पहलवान विजेंद्र सिंह ने कहा कि यह यात्रा  संपूर्ण हरियाणा की यात्रा है गांव शहर कसबे सभी को नशे के प्रति जागरूक अभियान के द्वारा लोगों को समझा जा रहा है। इसमें युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक किया जा रहा है कि वह अपने जीवन में किसी भी प्रकार का नशे का प्रयोग नहीं करें और जीवन की मुख्यधारा में जुड़े अपने देश और समाज का नाम रोशन करें।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के युवा ही सबसे ज्यादा मेडल लेकर आते हैं नशे से अनेकों बीमारियां हो रही है इसके साथ-साथ समाज और देश पे  बुरा असर पड़ रहा है आज बहुत सारे अपराध जैसे एक्सीडेंट बच्चों के साथ मारपीट बहन बेटियों के साथ मारपीट भाई चारा खत्म होना बलात्कार जैसी घटनाएं नशे के कारण बढ़ रही है उनका अभियान नशे को जड़ से खत्म करने का है इसमें उन्हें युवा शक्ति का साथ चाहिए मैंने इससे पहले भी नशे के प्रति पर्यावरण के प्रति जल संरक्षण के प्रति कन्या भ्रूण हत्याओं के प्रति अनेकों कार्यक्रम की है जिसके कारण उनको अनेक जिला एवं राज्यस्तरीय पुरस्कारों से नवाजा गया है। इस अवसर पर एबीवीपी के के यु संयोजक हिमांशु ठाकुर, प्रदीप, ग्रेवाल, मनीष, आशीष, सौरभ, जतिन आदि युवा मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?