Home haryana मैंगों मेले में देखने को मिलेंगी 150 से ज्यादा आमों की किस्में

मैंगों मेले में देखने को मिलेंगी 150 से ज्यादा आमों की किस्में

by ND HINDUSTAN
0 comment

लाडवा सीएसटीई में 10 से 12 जुलाई तक चलेगा मैंगों उत्सव

मैंगों मेले में 6 से ज्यादा जिलों के किसान करेंगे शिरकत

कृषि मंत्री जेपी दलाल आनलाईन माध्यम से करेंगे मैंगों उत्सव का शुभारम्भ

न्यूज डेक्स संवाददाता

लाडवा। उप उष्णकटिबंधीय फल केन्द्र लाडवा के मैंगों मेले में 150 से ज्यादा आम की किस्मों को देखने का अवसर मिलेगा। इस वर्ष कोविड नियमों को जहन में रखते हुए कुरुक्षेत्र और आसपास के 6 जिलों के किसान भाग ले रहे है। यह किसान अपने-अपने बागों में लगाए गए आम के नमूने भी साथ लेकर आएंगे। इन विभिन्न प्रकार की किस्मों के आमों को मेले में डिस्पले किया जाएगा। यह मैंगों मेला 10 जुलाई से 12 जुलाई तक लाडवा के उप उष्णकटिबंधीय फल केन्द में बागवानी विभाग की तरफ से लगाया जा रहा है।

अहम पहलू यह है कि हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल आनलाईन प्रणाली से इस मैंगों मेले का शुभारम्भ 10 जुलाई को सुबह 10 बजे करेंगे। उप उष्णकटिबंधीय फल केन्द लाडवा में मैंगों उत्सव की तैयारियां शुरु कर दी गई है। इसके लिए बकायदा 3 दिन का शैडयूल भी तैयार कर लिया गया है। इस शैडयूल के अनुसार रंगोली, क्वीज, फैंसी ड्रैस आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जा रहा है।

इस मैंगों मेले का सोशल मीडिया के जरिए प्रसारण करने की व्यवस्था भी बागवानी विभाग की तरफ से की गई है। अहम पहलू यह है कि इस मैंगों उत्सव में उप उष्णकटिबंधीय फल केन्द में पैदा की गई 15 से ज्यादा आमों की किस्मों को भी देखने का सुनहरा किसानों व आम के चाहवानों को देखने को मिलेगा। इन तमाम पहलुओं को लेकर बागवानी विभाग के उपनिदेशक डा. बिल्लू यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बागवानी विभाग की तरफ से मैंगों मेले का आयोजन किया जा रहा है।

इस वर्ष यह मेला 10 से 12 जुलाई 2021 तक लाडवा के उप उष्णकटिबंधीय फल केन्द में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 10 जुलाई को आनलाईन प्रणाली से हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल मैंगों मेले का शुभारम्भ करेंगे। इस मेले के साथ-साथ मेले में आम, लिची और चीकू पर वेबीनार का भी उदघाटन करेंगे। इस मेले के पहले दिन रंगोली प्रतियोगिता, आम खाने का कम्पीटिशन और आमों की 150 से ज्यादा किस्मों को डिस्पले किया जाएगा।

इस मेले के पहले दिन दोपहर बाद के सत्र में किसानों को बागवानी विभाग की नवीनतम तकनीकी से रुबरु करवाया जाएगा और सांय के समय क्वीज प्रतियोगिता और पारितोषिक वितरण समारोह होगा। उपनिदेशक ने कहा कि 11 जुलाई को पीयर, पीच और प्लम पर सुबह 10 बजे से 1 बजे तक वेबीनार होगा तथा फैंसी ड्रैस और आम खाने की प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

दोपहर बाद किसानों को नवीनतम तकनीकी से रुबरु करवाने के बाद क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन होगा, 12 जुलाई को अनार और अमरुद पर बेबीनार होगा और आम खाने की प्रतियोगिता के साथ-साथ क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि इस मैंगों मेले में कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, अम्बाला, पंचकूला और कैथल के किसान पहुंचेंगे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?