Home haryana मैं हूं ना, ये अहसास कराएगा पोस्टल विभाग अंबाला डिवीजन,कोविड काल में कावड़ शिविर के आसार कम,शिवभक्तों घर बैठे मिलेगा गंगोत्री का पवित्र जल

मैं हूं ना, ये अहसास कराएगा पोस्टल विभाग अंबाला डिवीजन,कोविड काल में कावड़ शिविर के आसार कम,शिवभक्तों घर बैठे मिलेगा गंगोत्री का पवित्र जल

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

अंबाला। कोविड-19 के चलते दूसरी बार सावन महीने में कावड़ यात्रा के आयोजन की संभावनाएं कम है। इसी कारण से पोस्टल विभाग अंबाला डिवीज़न में शिवभक्तों को बड़े शिव मंदिरों में स्टाल लगाकर गंगा जल उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है । गंगोत्री गंगा जल की 200 एमएल की पैकिंग बोतल की कीमत 30 रुपए रखी गयी है। डाक विभाग द्वारा काफी सालों से घर डाक गंगा जल सेवा चलाई जा रही है इसके इलावा सभी जनरल पोस्ट ऑफिस में भी गंगा जल काउंटर चल रहे है।

सावन का महीना आने वाला है सावन के महीने में हर साल शिव भक्त हरिद्वार से शिवलिंग पर चढ़ाने के लिए गंगा चल लेकर आते है। लेकिन इस साल कोरोना के चलते कावड़ यात्रा संभव नही नजर आ रही जिसको देखते हुए इस बार पोस्टल डिपार्टमेंट ने शिवभक्तों को गंगोत्री गंगा जल उपलब्ध करवाने का फैसला किया है। जिसके लिए पोस्टल विभाग अंबाला डिवीज़न सभी बड़े मंदिरों में गंगा जल के स्टाल लगाएगा ये स्टाल 25 जुलाई सावन के शुरू होने के साथ ही 6 अगस्त शिवरात्रि तक लगाई जाएगी।

इस बारे में जानकारी देते हुए अंबाला डिवीज़न के सीनियर पोस्टमास्टर हरीश ने बताया कि पोस्टल विभाग की गंगा जल सेवा काफी सालों से चल रही है अंबाला के जनरल पोस्ट ऑफिस से जनता गंगा जल साल में कभी भी ले सकती है। कोरोना के चलते डाक विभाग द्वारा इस बार अंबाला डिवीज़न के सभी बड़े शिव मंदिरों में गंगा जल उपलब्ध करवाया जाएगा ,200 एमएल गंगा जल बोतल की कीमत 30 रुपए रखी गयी है केंद्र सरकार की यह सेवा नो प्रॉफिट नो लॉस पर चल रही है हमारे पास सावन के महीने के लिए पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?