Home Kurukshetra News मुख्यमंत्री का महत्वपूर्ण निर्णयःक्रीड़ा पदक विजेता 83 अभ्यर्थियों का लिपिक ग्रेड-द्वितीय के पद पर आउट ऑफ टर्न चयन

मुख्यमंत्री का महत्वपूर्ण निर्णयःक्रीड़ा पदक विजेता 83 अभ्यर्थियों का लिपिक ग्रेड-द्वितीय के पद पर आउट ऑफ टर्न चयन

by ND HINDUSTAN
0 comment

मुख्यमंत्री ने दी विभाग आवंटन के लिए प्रस्ताव को मंजूरी

न्यूज डेक्स राजस्थान

जयपुर। राजस्थान क्रीड़ा पदक विजेता 83 अभ्यर्थियों का लिपिक ग्रेड-द्वितीय के पद पर आउट ऑफ टर्न नियुक्ति के लिए चयन के बाद मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इन्हें विभाग आवंटन करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।  प्रस्ताव के अनुसार, इन क्रीड़ा पदक विजेताओं को विभाग आवंटन में सामान्य प्रक्रिया नहीं अपनाते हुए राजस्थान आउट ऑफ टर्न अपॉइंटमेंट टू स्पोट्र्स मैडल विनर रूल्स-2017 के तहत जिलों की प्राथमिकता एवं विभागों में उपलब्ध कुल रिक्तियों को आधार मानते हुए आनुपातिक रूप से विभागों का आवंटन किया गया है। मुख्यमंत्री की इस मंजूरी से क्रीड़ा पदक विजेताओं को उनके द्वारा दी गई वरीयता के अनुरूप इच्छित स्थानों पर पदस्थापन मिल सकेगा, जिससे उन्हें अपनी खेल गतिविधियों को सुचारू रूप से जारी रखने में आसानी होगी। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?