परिसीमन आयोग के नए आफिस का हुआ उद्घाटन
न्यूज डेक्स इंडिया
दिल्ली,24 अगस्त। सोमवार को परिसीमन आयोग के नए आफिस उद्घाटन परिसीमन आयोग की अध्यक्ष न्यायमूर्ति रंजना देसाई ने किया। इस मौके पर भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा, निर्वाचन आयुक्त अशोक लवासा और आयुक्त सुशील चंद्रा तथा परिसीमन आयोग के अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। यह कार्यालय होटल अशोका होटल की तीसरी मंजिल पर खोला गया है। इसमें एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और सम्मेलन कक्ष की भी सुविधा होगी।
परिसीमन आयोग ने मार्च 2020 से ही काम करना शुरू कर दिया था। आयोग की चार औपचारिक बैठकें अब तक हो चुकीं हैं। आयोग के सदस्यों के रूप में प्रत्येक राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश को प्रतिनिधित्व दिया गया है। परिसीमन आयोग ने इन राज्यों और प्रदेशों में प्रशासनिक जिलों में कामकाज बंद करने की अंतिम तारीख 15 जून निर्धारित की थी। संबधित जिलों से जुड़े आंकड़े इकठ्ठा करने का काम भी पूरा हो चुका है।
परिसीमन आयोग का नया कार्यालय खुल जाने से यह उम्मीद की जा रही है कि सदस्यों के साथ परिसीमन के विषय पर जल्द ही चर्चा शुरू की जा सकेगी और परिसीमन प्रक्रिया पर तेजी से काम हो सकेगा।