भारत सरकार की गंभीरता से ठीक होने वालों की संख्या में इजाफा,मृत्युदर भी नीचे
न्यूज डेक्स इंडिया
दिल्ली,24 अगस्त। वैश्विक महामारी कोविड-19 को लेकर भारत सरकार गंभीर है और इसी गंभीरता का नतीजा है कि संक्रमितों की शीघ्र पहचान तथा बेहतर ईलाज के अलावा रोगियों को आइसोलेट करने की व्यवस्था से देश में कोविड से ठीक होने वालों की संख्या में जहां तेजी से इजाफा हो रहा है,वहीं संक्रमण से होने वाली मृत्यु दर में काफी कमी आई,जो कि कोरोना के खिलाफ लड़ी जा रही लड़ाई के बीच अच्छे संकेत है।
अभी तक भारत में कुल 3,59,02,137 लोगों की कोविड जांच की जा चुकी है। पिछले 24 घंटों में की गई कुल 6,09,917 जांच के साथ, देश अपनी जांच क्षमता बढ़ाने के संकल्प की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
देश भर में नैदानिक प्रयोगशालाओं के नेटवर्क के व्यापक विस्तार के माध्यम से जांच की संख्या में यह वृद्धि दर्ज हो पाई है। इन केन्द्रित प्रयासों के परिणामस्वरूपदेश में प्रति दस लाख आबादी पर जांच की संख्या में 26,016 की तेज वृद्धि देखी गई है। इसमें निरंतर तेजी आ रही है।
देश में प्रति दिन दस लाख आबादी पर भी जांच की संख्या में लगातार तेजी देखी जा रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने “कोविड के संदर्भ में सार्वजनिक स्वास्थ्य मानदंडों और सामाजिक उपायों को समायोजित करने के अपने निर्देशों में सलाह दी है कि किसी देश को कोविड के संदिग्धमामलों की व्यापक निगरानी के उपायों के रूप में प्रति दिन दस लाख आबादी पर 140 जांच करानी चाहिए।
देश में कोविड जांच की रफ्तार नैदानिक प्रयोगशालाओं के लगातार बढ़ते नेटवर्क से संभव हो रही है। देश में इस समय 1520 कोविड जांच प्रयोगशालाएं हैं जिनमें से 984 सरकारी और 536 निजी प्रयोगशालाएं हैं।
•रियल टाइम आरटी पीसीआर जांच प्रयोगशालाओं की कुल संख्या-785 है जिसमें से 459 सरकारी और 326 निजी प्रयोगशलाएं हैं
• ट्रू नैट आधारित प्रयोगशालाओं की कुल संख्या 617 है जिसमें से 491 सरकारी और
126 निजी प्रयोगशालाएं हैं
• सीबीनैट जांच आधारित प्रयोगशालाओं की कुल संख्या 118 है जिसमें से 34
सरकारी और 84 निजी प्रयोगशलाएं हैं