Home Kurukshetra News गृहमंत्री शाह ने अपने लोकसभा क्षेत्र गांधीनगर में 448 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

गृहमंत्री शाह ने अपने लोकसभा क्षेत्र गांधीनगर में 448 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

by ND HINDUSTAN
0 comment

अहमदाबाद के बेजलपुर में कम्युनिटी हॉल और पार्टी प्लॉट का लोकार्पण

अहमदाबाद के साणंद, बावला और दसक्रोई में लगभग 43 करोड़ रूपये के कुल 1220 विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास

मानव जाति पर जो कोरोना का वैश्विक संकट आया है उसका प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में हम मजबूती से सामना कर रहे हैं

न्यूज डेक्स इंडिया

गांधीनगर। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज अपने लोकसभा क्षेत्र गांधीनगर में 448 करोड़ रूपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। अमित शाह ने अहमदाबाद के बोपल में 4 करोड़ रूपये की लागत से बने सिविक सेंटर और 7 करोड़ रूपये की लागत से नवनिर्मित वाचनालय के साथ ही बेजलपुर में कम्युनिटी हॉल व पार्टी प्लॉट का उद्घाटन किया।

साथ ही उन्होने अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण (AUDA), अहमदाबाद नगरपालिका और पश्चिम रेलवे की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया। जिसमे 17 करोड़ रूपये की लागत से अहमदाबाद रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण, चांदलोडिया रेलवे स्टेशन पर 4.05 करोड़ रूपये के विकास कार्य एवं आमली रोड स्टेशन पर 2.35 करोड़ रूपये, खोडियार स्टेशन पर 1.72 करोड़ रूपये व कलोल स्टेशन पर 3.75 करोड़ रूपये की यात्री सुविधाओं का लोकार्पण शामिल है।

गृह मंत्री ने औडा (AUDA) की दो जल वितरण योजनाओं का शिलान्यास भी किया। जिसमें पहली 98 करोड़ रूपये की घुमा टी.पी योजना, जिसका क्षेत्र के लगभग 35 हजार लोगों को लाभ मिलेगा और दूसरी 267 करोड़ रूपये की तेलव हेडवर्क्स जलपूर्ति परियोजना, जिससे सरदार पटेल रिंग रोड के आसपास के लगभग 45 गांव लाभांवित होंगे। इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह ने साणंद, बावला व दसक्रोई में लगभग 43 करोड़ रूपये के कुल 1220 विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?